बीएचयू के पूर्व कुलाधिपति डॉ कर्ण सिंह ने रणवीर संस्कृत विद्यालय में किया भ्रमण
Feb 10, 2023, 20:05 IST

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ
वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के पूर्व कुलाधिपति पद्म विभूषण डॉ. कर्ण सिंह तथा कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने शुक्रवार को कमच्छा स्थित रणवीर संस्कृत विद्यालय का दौरा किया। गौरतलब है कि श्री रणबीर संस्कृत विद्यालय की स्थापना व विकास में डॉ. कर्ण सिंह के पूर्वजों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
डॉ. कर्ण सिंह व कुलपति ने विद्यालय परिसर स्थित माता सरस्वती एवं महामना की मूर्ति पर माल्यार्पण के पश्चात विद्यालय का भ्रमण किया। कुलपति प्रो0 जैन ने विविध कक्षाओं का अवलोकन कर छात्र-छात्राओं से बातचीत भी की। विद्यालय के प्राचार्य डॉ0 आनंद कुमार जैन ने विद्यालय के सम्बन्ध में विविध आयामों से अवगत कराया।