यूपी निकाय चुनाव का पहला चरण खत्म:वाराणसी के नरिया में बूथ पर हंगामा, प्रतापगढ़ में भाजपा प्रत्याशी धरने पर बैठी

यूपी निकाय चुनाव का पहला चरण खत्म:वाराणसी के नरिया में बूथ पर हंगामा, प्रतापगढ़ में भाजपा प्रत्याशी धरने पर बैठी

वाराणसी के नरिया में एक बूथ पर हंगामे की सूचना पर भारी संख्या में फोर्स पहुंची। एसीपी भेलूपुर प्रवीण सिंह के अलावा पुलिस कमिश्नर मौके पर हैं। प्रतापगढ़ के कुंडा में फर्जी वोटिंग का आरोप लगाते हुए भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी डॉ. सुमन साहू समर्थकों के साथ एसडीएम आवास के बाहर धरने पर बैठ गईं।

डॉ. सुमन ने कहा कि उनको रिवाल्वर लेकर दौड़ाया गया, पत्थरबाजी की गई। कुंडा टाउन एरिया के ज्यादातर बूथों पर कब्जा किया जा रहा है। उन्होंने पुनर्मतदान की मांग की है।

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ
 

लखनऊ । यूपी निकाय चुनाव के पहले चरण का चुनाव खत्म हो गया है। गुरुवार को मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चला। नौ मंडलों के 37 जिलों के 10 नगर निगम, 104 नगर पालिका और 276 नगर पंचायतों में वोट डाले गए। पोलिंग पार्टियां मतदान स्थलों से रवाना होने लगी है। शाम 5 बजे तक गोरखपुर में 35%, लखनऊ में 34.31, मुरादाबाद में 41.89%, वाराणसी में 40.42% और प्रयागराज में 28.59% वोटिंग हुई है। दूसरे चरण का मतदान 11 मई को होगा। फैसला 13 मऊ को आएगा।

वाराणसी के नरिया में एक बूथ पर हंगामे की सूचना पर भारी संख्या में फोर्स पहुंची। एसीपी भेलूपुर प्रवीण सिंह के अलावा पुलिस कमिश्नर मौके पर हैं। प्रतापगढ़ के कुंडा में फर्जी वोटिंग का आरोप लगाते हुए भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी डॉ. सुमन साहू समर्थकों के साथ एसडीएम आवास के बाहर धरने पर बैठ गईं।

डॉ. सुमन ने कहा कि उनको रिवाल्वर लेकर दौड़ाया गया, पत्थरबाजी की गई। कुंडा टाउन एरिया के ज्यादातर बूथों पर कब्जा किया जा रहा है। उन्होंने पुनर्मतदान की मांग की है। बताया जा रहा है कि प्रत्याशी ने पीठासीन अधिकारी से गाली-गलौज की, इससे नाराज होकर बूथ संख्या 16 के मतदानकर्मियों ने करीब 16 मिनट तक मतदान कार्य रोक दिया।

मतदान अपडेट्स...

  • कानपुर में MLC अविनाश सिंह चौहान ने कहा की अगर BJP को वोट दिया तो सीधे श्री राम और श्री कृष्ण के चरणों में जाएगा। सपा को दिया तो किसी अतीक या अफजाल या राष्ट्र विरोधी ताकत को मिलेगा। BSP को दिया तो समझो भ्रष्टाचारी को जाएगा।
  • बिजनौर में फर्जी वोड डालने की बात पर भाजपा और कांग्रेस समर्थक आपस में भिड़ गए। पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया है।
  • सहारनपुर में बसपा नेता इमरान मसूद ने कहा कि उनके लोगों को भाजपा समर्थक वोट नहीं डालने दे रहे हैं। यह लोकतंत्र की हत्या है, ऐसे चुनाव का कोई मतलब ही नहीं।
  • लखनऊ नगर निगम जोन-2 में भाजपा और सपा समर्थकों में झड़प हो गई। सपा समर्थकों ने आरोप लगाया कि मतदान केंद्र के अंदर सिर्फ विपक्ष पर सख्ती बरती जा रही है।
  • बलरामपुर के नगर गर्ल्स इंटर कालेज फर्जी आधार कार्ड बनवा कर मतदान करने पहुंचे 4 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि नगर के गर्ल्स इंटर कॉलेज मतदान-केंद्र पर करीब 10 लोग मतदान करने पहुंचे थे। तभी मतदान केंद्र पर बूथ एजेंट को शक हुआ तो उसने हंगामा करना शुरू कर दिया।
  • अमरोहा के गजरौला में वोटिंग के दौरान बसपा और भाजपा समर्थक आमने-सामने आ गए। भाजपा प्रत्याशी के समर्थक बुर्के में वोट डालने पर आपत्ति जता रहे थे। उनका कहना था कि बुर्के में फर्जी वोटिंग हो रही है। इसके बाद दोनों पक्षों में झड़प फिर पथराव शुरू हो गया। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज करके भीड़ को खदेड़ा।
  • बिजनौर 3 लोगों को फर्जी मतदान करते पुलिसकर्मियों ने पकड़ा। तीनों को पुलिस ने थाने भेज दिया। मामला शहर के प्राथमिक स्कूल चाहसीरी का है।
  • आगरा के वार्ड 46 में वोट डालकर आने वाले युवक की उंगली से स्याही रिमूव करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक स्याही हटा रहा है।
  • झांसी के वार्ड 30 में श्रीगणेशी बाई शिक्षक शिक्षा कॉन्वेंट जूनियर हाई स्कूल में फर्जी वोट को लेकर भाजपा प्रत्याशी समर्थक और निर्दलीय प्रत्याशी समर्थक भिड़ गए। सूचना पर पहुंची भारी पुलिस बल ने हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया।
  • मैनपुरी में SDM वीरेंद्र मित्तल की सरकारी आवास में मौत हो गई। वह गुरुवार सुबह चुनाव ड्यूटी के लिए निकलने वाले थे। काफी देर कमरे से बाहर नहीं आए, तो फॉलोअर ने अंदर जाकर देखा। वहां SDM बेहोश पड़े थे। इसके बाद उनका फॉलोअर उनको लेकर अस्पताल पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत बता दिया।
  • सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जनता भाजपा की सरकार से नाराज हो चुकी है। जैसे ही लोकसभा के चुनाव होंगे तो बिल्कुल जनता भाजपा को हटाने काम करेगी।
  • डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज के महर्षि वाल्मीकि इंटर कॉलेज में अपनी पत्नी के साथ वोट किया।
  • झांसी में वार्ड नंबर 56 पानी वाली धर्मशाला के पास दो गुटों में विवाद हो गया। निर्दलीय प्रत्याशी अनिल सोनी की बहन हिना सोनी ने आरोप लगाया कि भाजपाइयों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने स्थिति संभाली।
  • उन्नाव के गंजमुरादाबाद नगर पंचायत में 3 नाबालिग को पकड़ा गया है। तीनों ने फर्जी आधार कार्ड बनवाया था। एक फर्जी वोटर की एजेंट बनी मां को भी हिरासत लिया गया है। सभी से पुलिस पूछताछ कर रही है।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में वोट डाला।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में वोट डाला।

  • मुरादाबाद में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पत्नी, बेटे और बहू के साथ मतदान किया।
  • सहारनपुर के थाना मंडी क्षेत्र में जैन इंटर कॉलेज में फर्जी मतदान करते 6 महिला और 3 पुरुष सहित 9 लोगों को हिरासत में लिया गया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मतदान किया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मतदान किया।

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुबह गोमती नगर के विपुल खंड स्थित स्कॉलर्स होम बूथ पर वोट डाला। वोट डालने के बाद वोटिंग साइन दिखाया। कहा कि मैं लखनऊ के सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि वो मतदान निश्चित रूप से करें।
  • आगरा के डीएम नवनीत सिंह चहल ने बताया कि 24 जगह पर EVM में खराबी की सूचना आई थी। इसको तुरंत बदलवा दिया गया है। सभी बूथ पर मतदान चल रहा है।

राजनाथ सिंह ने अपनी पत्नी सावित्री सिंह के साथ लखनऊ में वोट डाला।

राजनाथ सिंह ने अपनी पत्नी सावित्री सिंह के साथ लखनऊ में वोट डाला।

  • डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पत्नी के साथ लखनऊ में वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज आधी रात को महिलाएं कहीं भी चाय कॉफी पीते नज़र आती है। पिछली सरकारों के दौरान ऐसा नहीं था।
  • लखनऊ से सपा मेयर प्रत्याशी वंदना मिश्रा मतदान किया और कहा कि EVM की थोड़ी समस्या हुई। फिलहाल EVM सही हो गया है।
  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में वोट डाला। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि यूपी में आज निकाय के चुनाव हो रहे हैं। हमारी पार्टी ये चुनाव अपने बलबूते पर अकेले लड़ रही है। हमें भरोसा है कि हमें अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा।
  • लखनऊ से भाजपा की मेयर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल ने कहा- मैं लखनऊ की जनता से अपील करती हूं कि पोलिंग बूथ पर आकर अपना वोट डालें, क्योंकि बूथ खाली पड़े हैं। बहुत कम संख्या में लोग मतदान कर रहे है।

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने लखनऊ के चिल्ड्रन स्कूल में अपना वोट डाला।

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने लखनऊ के चिल्ड्रन स्कूल में अपना वोट डाला।

  • सीएम योगी ने सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर गोरखपुर में वोट डाला। इस दौरान उन्होंने विक्ट्री साइन भी दिखाया।
  • सीएम ने कहा- प्रदेश में राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव को सकुशल कराने की सारी व्यवस्थाएं की हैं। मुझे विश्वास है कि यह चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होंगे।
  • उन्होंने कहा कि मतदान हमारा कर्तव्य है, जिसका बेहतर उपयोग किया जाना चाहिए, इसलिए मेरी प्रदेश के मतदाताओं से अपील है कि मतदान अवश्य करें।
  • वाराणसी से भाजपा के मेयर प्रत्याशी अशोक तिवारी ने वोट डालने से पहले मंदिर में पूजा की। फिर गाय को चारा खिलाया। इसके बाद पोलिंग बूथ पर जाकर वोट डाला।

प्रयागराज में बुर्के में आईं 3 महिला फर्जी वोटर पकड़ी गईं

चंदौली नगर पंचायत सैयदराजा में फर्जी मतदान को लेकर हंगामा हो गया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। प्रयागराज के करेली में 3 महिला फर्जी वोटर पकड़ी गईं। दो महिलाओं का आधार कार्ड नंबर सेम है। तीनों ने बुर्का पहन रखा था। एक महिला ने वोट डाल दिया था। जबकि 2 लाइन में खड़ी थीं। फिलहाल, महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इनसे पूछताछ चल रही है।

 

Share this story