सीएम शिवराज सिंह ने किए बांके बिहारी के दर्शन:गोवर्धन में 5 किमी पैदल, फिर 16 किमी. ई-रिक्शा से की परिक्रमा

सीएम शिवराज सिंह ने किए बांके बिहारी के दर्शन:गोवर्धन में 5 किमी पैदल, फिर 16 किमी. ई-रिक्शा से की परिक्रमा

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ
 

मथुरा । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मथुरा में गोवर्धन पहुंचे। उन्होंने पत्नी साधना सिंह के साथ परिक्रमा की। करीब 5 किमी. पैदल चलने के बाद उन्होंने 16 किमी. की परिक्रमा ई-रिक्शा से पूरी की। इसके बाद उन्होंने वृंदावन पहुंचकर बांके बिहारी के दर्शन किए।

शनिवार देर शाम पहुंचे मथुरा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार की देर शाम मथुरा पहुंचे। आगरा के खेरिया हवाई अड्डे से सड़क मार्ग से मथुरा होते हुए गोवर्धन पहुंचे मुख्यमंत्री की आईजी,डीएम, एसएसपी ने अगुवानी की। इस दौरान गोवर्धन के विधायक मेघ श्याम सिंह ने उनको पटका पहनाकर स्वागत किया।

गोवर्धन पहुंचे मुख्यमंत्री कुछ देर एक होटल में रुकने के बाद परिक्रमा के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान काफिले के साथ राधा कुंड पहुंचे। यहां उन्होंने पहले पूजा की इसके बाद पैदल परिक्रमा शुरू की। करीब 5 किलोमीटर पैदल चलने के बाद उन्होंने विश्राम किया। इसके बाद रविवार को उन्होंने ई रिक्शा से बाकी रह गई 16 किलोमीटर की परिक्रमा की।

साधना सिंह ने पैदल की परिक्रमा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी धार्मिक यात्रा पर पहले ही गोवर्धन पहुंच गईं। महिला मंडल के साथ गोवर्धन आईं साधना सिंह ने शनिवार की शाम को पैदल गोवर्धन की परिक्रमा शुरू की। परिक्रमा करते हुए जब वह राधा कुंड पहुंचीं। जहां से उन्होंने पति शिवराज सिंह चौहान के साथ परिक्रमा की।

गिर्राज जी के बाद बांके बिहारी की शरण में पहुंचे मुख्यमंत्री

गोवर्धन में दर्शन और परिक्रमा करने के बाद मुख्यमंत्री बांके बिहारी जी के दर्शन करने वृंदावन पहुंचे। गोवर्धन से सड़क मार्ग होते हुए वृंदावन पहुंचे मुख्यमंत्री ने बांके बिहारी मंदिर पहुंच कर भगवान के दर्शन किए। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।

दीप जला कर की विधि विधान से पूजा अर्चना

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ भगवान बांके बिहारी जी के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने पहले दीपक जलाया और विधि विधान से पूजन अर्चन किया। मंदिर के ज्ञानेंद्र गोस्वामी ने उनको वैदिक मंत्रों के मध्य पूजन अर्चन कराया।

सेवायतों ने भेंट किया प्रसाद दिया मनोकामना पूरी होने का आशीर्वाद

बांके बिहारी जी के दर्शन करने के बाद सेवायत ज्ञानेंद्र गोस्वामी ने उनको भगवान का अंग वस्त्र और प्रसाद भेंट किया। इसके बाद उन्होंने मनोकामना पूरी होने का आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री दर्शन करने के बाद भोपाल जाने के लिए हेलिकॉप्टर से रवाना हो गए।

सभी सुखी हों सभी का हो कल्याण यही की है भगवान से कामना
बांके बिहारी जी के दर्शन करने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि भगवान सब पर कृपा की बरसात करें। राधे कृष्ण भगवान,बांके बिहारी जी सब पर कृपा करें। सभी निरोग हों, सभी सुखी हों,सभी का मंगल हो सभी का कल्याण हो यही कामना की है।

Share this story