भदोही: उपमुख्यमंत्री ने किया अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा का अनावारण

 भदोही: उपमुख्यमंत्री ने किया अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा का अनावारण

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

भदोही। उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को सुरियावां नगर में 25 लाख रुपए की लागत से बनी दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

पूर्व मुख्यमंत्री बृजेश पाठक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुरियावां नगर पहुंचे इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया। सुरियावां नगर के बाईपास चौराहे पर इस प्रतिमा की स्थापना की गयी है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रतिमा अनावरण के दौरान मंच से उतरते समय अटल बिहारी बाजपेयी अमर रहे के नारे भी लगाए।

सुरियावां नगर के प्रशासनिक अधिकारी सोनल जैन ने बताया कि इस प्रतिमा पर कुल 25 लाख रुपए की लागत आयी है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना तहत इस प्रतिमा का निर्माण कराया गया है। प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि शासन स्तर से वित्त विभाग ने इस प्रतिमा के लिए अलग से वित्त की व्यवस्था की है।

इस दौरान नगर को पूरी तरह से सजाया गया था। प्रतिमा अनावरण के दौरान बेहतरीन साफ-सफाई की व्यवस्था की गयीं थी।नगर में जहाँ गंदगी थीं उसे पर्दा लगाकर ढक दिया गया था।

प्रतिमा का अनावरण के दौरान मंच पर भदोही जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी,भाजपा जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, सांसद रमेश बिंद, औराई विधायक दीनानाथ भास्कर, ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे भदोही विधायक जाहिद जमाल बेल।पूर्व विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी, सुरियावां नगर अध्यक्ष गोरेलाल कन्नौजिया उपस्थित थे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री के साथ जिलाधिकारी गौरांग राठी, पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार भी मौजूद थे।

Share this story