नौतपा शुरू होते ही वाराणसी समेत पूरे ईस्ट यूपी का पारा 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा 

नौतपा शुरू होते ही वाराणसी समेत पूरे ईस्ट यूपी का पारा 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

 

वाराणसी । नौतपा शुरू होते ही वाराणसी समेत पूरे ईस्ट यूपी का पारा 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। चटखदार धूप की तल्खी और उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। शनिवार को ईस्ट यूपी का सबसे गर्म जिला आजमगढ़ रहा। यहां का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद गाजीपुर में 43.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

वहीं, वाराणसी का अधिकतम पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक गया। मौसम विज्ञान विभाग ने आज ईस्ट यूपी के 2 जिलों जौनपुर और भदोही के लिए वार्म नाइट का यलो अलर्ट जारी किया है। यहां पर रात को बाकी दिनों से ज्यादा गर्मी होगी। गर्म हवा भी बहेगी। वहीं, बाकी जिलों में मौसम काफी गर्माहट वाला होगा। लेकिन चेतावनी नहीं दी गई है।

 

ईस्ट यूपी के टॉप - 5 गर्म जिले

  • आजमगढ़ - 44°C
  • गाजीपुर- 43.4°C
  • वाराणसी - 43°C
  • बलिया - 43.4°C
  • सोनभद्र - 42.5°C

अब जानते हैं वाराणसी के मौसम का हाल

वाराणसी में आज कड़ी धूप खिली हुई है। शनिवार की ही तरह आज भी धूप काफी बेहाल करेगी। घर से बाहर निकलते ही जैसे हीटर और ब्लोअर के आसपास रहने जैसा फील होता है। शनिवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा 42.3°C दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा 29.5°C रिकॉर्ड किया गया। बीती रात करीब 2 बजे का तापमान 33°C था। यानी कि रातें काफी गर्म हैं। हवा में नमी 52% रही।

गंगा जी के घाटों पर शाम को 5 बजे के बाद ही सैलानियों की भीड़ जुटती है।

(गंगा जी के घाटों पर शाम को 5 बजे के बाद ही सैलानियों की भीड़ जुटती है।)

घाट हो या कैंपस हर जगह सन्नाटा पसरा

वाराणसी में गर्मी का हाल ऐसा है कि गंगा के घाट हों या BHU का कैंपस, हर जगह पर सन्नाटा पसरा हुआ है। दोपहर के 12 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक कोई नजर ही नहीं आता। यहां तक दोपहिया और चार पहिया वाहन भी दोपहर में नहीं दिखते। गर्मी और लू ने लोगों को घर के अंदर रहने के लिए मजबूर कर दिया है।

अगले 4 दिन कोई अलर्ट नहीं

मौसम विज्ञान विभाग की ओर से 25 मई से लेकर 29 मई तक के लिए पूरे ईस्ट यूपी में कार्ठ चेतावनी या अलर्ट जारी नहीं किया गया है। सिर्फ जौनपुर और भदोही में वार्म नाइट कीर वार्निंग आज दी गई है। वाराणसी समेत ईस्ट यूपी के जिलों 30 मई को बारिश या बादल छाने के आसार बन सकते हैं।

ये तस्वीर BHU कैंपस की है। यहां पर भयानक सन्नाटा दिख रहा है। आम दिनों में यहां पर रौनक रहती है।

ये तस्वीर BHU कैंपस की है। यहां पर भयानक सन्नाटा दिख रहा है। आम दिनों में यहां पर रौनक रहती है।

मई लास्ट या जून के पहले सप्ताह में बारिश

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि अक्सर नौतपा में तापमान इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि बारिश जल्द ही हो जाती है। तेजी से नमी बनता है और वो फिर बादल में कन्वर्ट होते ही रहते हैं। इस बार भी मई के लास्ट या जून के पहले सप्ताह के अंदर बारिश हो जाने की उम्मीद बरकरार है।

Share this story