राम मंदिर के ग्राउंड फ्लोर पर सभी 14 सोने के दरवाजे लगे : गर्भगृह में सिर्फ 1 दरवाजा 

ram

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

 

अयोध्या । राम मंदिर सज-संवर रहा है। 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा के बाद गर्भगृह में रामलला विराजेंगे। इसी बीच राम मंदिर की 3 नई तस्वीरें सामने आई हैं। इसमें राम मंदिर की भव्यता दिखाई पड़ रही है। राम मंदिर के ग्राउंड फ्लोर पर सभी 14 सोने के दरवाजे लग चुके हैं। गर्भगृह में सिर्फ 1 दरवाजा लगाया गया है। जो 12 फीट ऊंचा और 10 फीट चौड़ा है।

इन तस्वीरों को राम मंदिर ट्रस्ट ने रविवार देर रात जारी कीं। पहली तस्वीर में राम मंदिर के ग्राउंड फ्लोर में फीनिशिंग का काम चल रहा है। लाइटिंग इस तरीके से की गई है कि जैसे सूर्य भगवान की रोशनी रात में भी मंदिर पर पड़ रही हो। ऐसा लग रहा है कि पूरे मंदिर में सोने की परत चढ़ाई गई है। पूरा मंदिर सोने की तरह चमक रहा है।

ram

दूसरी में कारीगर सोने के दरवाजे को मंदिर में फिट करते नजर आ रहे हैं। तीसरी में राम मंदिर के फर्श पर भव्य नक्काशी दिखाई पड़ रही है।

3 तस्वीरें देखिए...

लाइटिंग में कुछ इस तरह राम मंदिर की भव्यता दिखाई पड़ रही है।

लाइटिंग में कुछ इस तरह राम मंदिर की भव्यता दिखाई पड़ रही है।

राम मंदिर के भूतल पर सोने के सभी 14 दरवाजे लग चुके हैं।

राम मंदिर के भूतल पर सोने के सभी 14 दरवाजे लग चुके हैं।

राम मंदिर के फर्श पर बेहद खूबसूरत नक्काशी की गई है।

राम मंदिर के फर्श पर बेहद खूबसूरत नक्काशी की गई है।

राम मंदिर में 46 दरवाजे लगेंगे
राम मंदिर में कुल 46 दरवाजे लगेंगे। इनमें से 42 पर 100Kg सोने की परत चढ़ाई जाएगी। सीढ़ियों के पास 4 दरवाजे लगेंगे। इन पर सोने की परत नहीं होगी। इन दरवाजों को महाराष्ट्र की सागौन की लकड़ी से बनाया गया है। इन पर हैदराबाद के कारीगरों ने नक्काशी का काम किया है।

 

दरवाजों को महाराष्ट्र की सागौन की लकड़ी से बनाया गया है। इन पर सोना चढ़ाकर हैदराबाद के कारीगरों ने नक्काशी का काम किया है।

इसके बाद इन पर तांबे की परत लगाई गई। फिर सोने की परत चढ़ाई जा रही है। रामलला का सिंहासन भी सोने का बनाया जाना है। यह काम भी 15 जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। मंदिर का शिखर भी सोने का होगा, लेकिन इस काम को बाद में किया जाएगा।

1 किलो सोना-7 किलो चांदी से बनाई गईं चरण पादुकाएं

ये पादुकाएं एक किलो सोने और सात किलो चांदी से बनाई गई हैं।

ये पादुकाएं एक किलो सोने और सात किलो चांदी से बनाई गई हैं।

मंदिर में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद उनकी चरण पादुकाएं भी रखी जाएंगी। ये चरण पादुकाएं 1 किलो सोने और 7 किलो चांदी से बनाई गई हैं। इन्हें हैदराबाद के श्रीचल्ला श्रीनिवास शास्त्री ने बनाया है।

प्राण प्रतिष्ठा से पहले शुरू हुआ रामोत्सव

प्राण प्रतिष्ठा में पहले अयोध्या में रामोत्सव शुरू हुआ है। यह 70 दिनों तक चलेगा।

प्राण प्रतिष्ठा में पहले अयोध्या में रामोत्सव शुरू हुआ है। यह 70 दिनों तक चलेगा।

प्राण प्रतिष्ठा से पहले रविवार से संस्कृति विभाग का 70 दिन चलने वाला देश का सबसे बड़ा आध्यात्मिक, धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन रामोत्सव शुरू हो गया है। यह 14 जनवरी से 24 मार्च तक चलेगा। इस दौरान अयोध्या समेत यूपी के सभी 75 जिलों में हनुमान चालीसा और अखंड रामायण के पाठ मंदिरों में होंगे। रविवार शाम से ही सरयू तट के किनारे बने राम कथा पार्क में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की रामलीलाओं का शुभारंभ भी किया गया।

Share this story