लखनऊ ईदगाह में एक मंच पर अखिलेश और ब्रजेश पाठक:सपा सुप्रीमो ने कहा- रामराज्य, समाजवाद तभी संभव, जब जातीय जनगणना हो

लखनऊ ईदगाह में एक मंच पर अखिलेश और ब्रजेश पाठक:सपा सुप्रीमो ने कहा- रामराज्य, समाजवाद तभी संभव, जब जातीय जनगणना हो
मीडिया से बातचीत में एक बार फिर अखिलेश ने जातीय जनगणना का मुद्दा उठाया। कहा, "रामराज्य, समाजवाद तभी संभव है। जब जातीय जनगणना हो। जातीय जनगणना होने से सबका साथ-सबका विकास होगा। जातीय जनगणना से ही भाईचारा आएगा। जातीय जनगणना से ही भेदभाव खत्म होगा, जातीय जनगणना से ही लोकतंत्र मजबूत होगा। जातीय जनगणना से ही समाजवाद आएगा। जातीय जनगणना से ही रामराज्य आएगा।"

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

लखनऊ। शनिवार को ईद पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक एक मंच पर नजर आए। दोनों नेता ऐशबाग ईदगाह मैदान में ईद की मुबारकबाद देने पहुंचे थे। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक करीब 11 बजे ईदगाह पहुंचे। फिर 11.30 बजे अखिलेश यादव भी पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं का आमना-सामना हुआ। दोनों ने एक दूसरे का अभिवादन किया।

इस दौरान मीडिया से बातचीत में एक बार फिर अखिलेश ने जातीय जनगणना का मुद्दा उठाया। कहा, "रामराज्य, समाजवाद तभी संभव है। जब जातीय जनगणना हो। जातीय जनगणना होने से सबका साथ-सबका विकास होगा। जातीय जनगणना से ही भाईचारा आएगा। जातीय जनगणना से ही भेदभाव खत्म होगा, जातीय जनगणना से ही लोकतंत्र मजबूत होगा। जातीय जनगणना से ही समाजवाद आएगा। जातीय जनगणना से ही रामराज्य आएगा।"

ऐशबाग ईदगाह में अखिलेश के साथ मुस्लिम धर्मगुरु और कार्यकर्ता। लखनऊ की सपा की मेयर प्रत्याशी वंदना मिश्रा भी उनके साथ रहीं।

ऐशबाग ईदगाह में अखिलेश के साथ मुस्लिम धर्मगुरु और कार्यकर्ता। लखनऊ की सपा की मेयर प्रत्याशी वंदना मिश्रा भी उनके साथ रहीं।

'आगरा, लखनऊ समेत बड़े शहरों को भाजपा ने कूड़ा बनाया'
निकाय चुनाव से जुड़े सवाल पर अखिलेश ने कहा, " ये चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। लखनऊ आगरा, कानपुर इलाहाबाद जैसे बड़े शहरों को भाजपा ने कूड़ा बना दिया है। भाजपा ने सपना दिखाया था कि स्मार्ट सिटी बनाएंगे। स्मार्ट सिटी बनाना, तो दूर शहरों में आम लोगों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। भाजपा के लोग झूठ बोलते हैं। राजधानी में जो कुछ सुंदर बनाया गया। वह सपा की देन है। भाजपा कभी कूड़ा नहीं खत्म कर सकती, क्योंकि वह कूड़े को पसंद करने वाले लोग हैं।"

डिप्टी सीएम ने भी दी ईद की मुबारकबाद
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने ईदगाह में ईद की मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा, "पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में सबका साथ-सबका विकास से काम हो रहा है। खासकर यूपी में मुस्लिम भाई-बहनों के जीवन स्तर पर बदलाव लाने के लिए हमारी सरकार काम कर रही है। हम सभी मुस्लिम भाई बहनों को ईद के पावन पर्व पर बहुत-बहुत बधाई देते हैं।"

फोटो में सपा विधायक रविदास मल्होत्रा (सफेद टोपी), अखिलेश यादव, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और राज्यमंत्री दानिश अंसारी (काली सदरी)।

फोटो में सपा विधायक रविदास मल्होत्रा (सफेद टोपी), अखिलेश यादव, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और राज्यमंत्री दानिश अंसारी (काली सदरी)।

वहीं, अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने भी लोगों को ईद की बधाई दी। उन्होंने कहा कि योगी सरकार जनता की समृद्धि के लिए ईमानदारी से काम कर रही है। प्रयागराज में अतीक-अशरफ हत्याकांड पर उन्होंने कहा कि सरकार बहुत तेजी से इस मामले की जांच करा रही है।

लगातार जातीय जनगणना का मुद्दा उठा रहे अखिलेश
ईद में यह पहला मौका नहीं है। जब अखिलेश ने जातीय जनगणना का मुद्दा उठाया है। सपा प्रमुख लगातार जातीय जनगणना का मुद्दा उठा रहे हैं। फरवरी में बजट सत्र के दौरान सदन में भी अखिलेश ने जातीय जनगणना का मुद्दा उठाया था। उन्होंने इस मसले पर विपक्ष के सहयोगियों को भी साथ लाने की कोशिश की थी। अखिलेश ने कहा था- सबका साथ, सबका विकास, तभी होगा जब जातीय जनगणना होगी। हमें पता होना चाहिए, हम कितने हैं, हमारी संख्या कितनी हैं।

अखिलेश ने ईदगाह में नमाजियों को मुबारकबाद दी। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बात की।

अखिलेश ने ईदगाह में नमाजियों को मुबारकबाद दी। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बात की।

जातीय जनणगना के सियासी मायने
दरअसल, सपा के लिए चुनावी मंत्र-एमवाई फैक्टर यानी यादव-मुस्लिम के आसपास ही आंका जाता रहा है। लेकिन, एक्सपर्ट बताते हैं कि अखिलेश अब सभी पिछड़ी जातियों की राजनीति करना चाहते हैं। इसकी बड़ी वजह 2014 या 2019 लोकसभा या फिर 2017, 2022 विधानसभा चुनाव। भाजपा पिछड़ी जातियों के वोट बैंक पर पकड़ बनाकर सत्ता पर पहुंचीं हैं। ऐसे में अखिलेश पिछड़ी जातियों के वोट बैंक पर सेंध लगाना चाहते हैं।

अखिलेश ने मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना खालिद रसीद फिरंगी महली के साथ ईद की सेवईयों का लुत्फ भी उठाया।

अखिलेश ने मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना खालिद रसीद फिरंगी महली के साथ ईद की सेवईयों का लुत्फ भी उठाया।

Share this story