गोरक्षपीठाधीश्वर व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब अपनी मां सावित्री देवी से मिले , पांव छूकर लिया आशीर्वाद 

When Gorakshpeethadhishwar and UP Chief Minister Yogi Adityanath met his mother Savitri Devi, took blessings by touching feet

Newspoint24/ newsdesk / एजेंसी इनपुट के साथ

 

नई दिल्ली। दुनिया में बड़े से बड़ा नाम वाला जब अपनी मां के सामने होता है तो उसके साथ उसका पद नहीं बल्कि बचपना होता है। दुनिया की सभी मांओं की तरह उसकी मां भी उसे एक बच्चे की तरह ही प्यार करती दुलारती है। देश के सबसे बड़े प्रदेश के मुखिया भी मंगलवार को मां के सामने थे। गोरक्षपीठाधीश्वर व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब अपनी मां सावित्री देवी से मिले तो वहां भी कुछ ऐसी ही स्थितियां थीं। जिसकी पूरी दुनिया पांव छूती है, वह व्यक्ति एक अनुशासित बालक की भांति अपनी मां के चरणों में झुका और पांव छूकर आशीर्वाद लिया। मां-बेटे के मिलन के इस अद्भुत संयोग का गवाह परिजन बनें। काफी देर तक दोनों भावुक रहे। पुरानी यादें ताजा की। मां ने बेटे के कुशलता का आशीर्वाद दिया। 

भतीजे के मुंडन में आए हैं योगी आदित्यनाथ

दरअसल, यूपी में दुबारा सरकार बनने के बाद पहली बार योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड दौरे पर हैं। मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले योगी आदित्यनाथ अपने भतीजे के मुंडन संस्कार में शामिल होने आए हैं। सीएम बनने के बाद पहली बार योगी आदित्यनाथ अपने घर पर रात बिताएंगे। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के छोटे भाई महेंद्र सिंह बिष्ट, बिथ्याणी में स्थापित महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में कार्यरत हैं। महेंद्र सिंह बिष्ट के बेटे अनंत का मुंडन संस्कार है। 

 

पारिवारिक समारोह कल, आज रात घर पर ही रूकेंगे सीएम
अनंत का मुंडन संस्कार बुधवार को है। मंगलवार की शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद घर पहुंचे। 2020 में मुख्यमंत्री, अपने पिता आनंद सिंह बिष्ट के अंतिम दर्शन में भी शामिल नहीं हो सके थे। कोरोना की वजह से योगी आदित्यनाथ पहुंच नहीं सके थे। इस बार परिवार के लिए यह बेहद उत्साहजनक है। मुख्यमंत्री अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंच चुके हैं। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इसके पहले अपनी मां से मुलाकात लखनऊ सीएम आवास पर हुआ था। मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ अपने 84 वर्षीय मां सावित्री देवी से मिले थे। उसके बाद दोनों का मिलना नहीं हो पाया था। दोबारा मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने मां से मिलने की इच्छा व्यक्त की थी। बुजुर्ग मां सावित्री देवी भी लंबे समय से बेटे का इंतजार घर पर कर रहीं थीं। 

Share this story