लखनऊ में बारिश से दीवार गिरी, 9 की मौत

Wall collapsed due to rain in Lucknow, 9 killed
कैंट एरिया में आर्मी की पुरानी दीवार के सहारे झोपड़ी में रह रहे थे। नई बाउंड्रीवाल के निर्माण कार्य में लगे थे। DM ने बताया कि बांउड्रीवाल के पास लोग झोपड़ी में सोए थे। रेस्क्यू देर रात ही पूरा कर लिया गया है। घायलों की हालत खतरे से बाहर है। सिविल हॉस्पिटल के डायरेक्टर आनंद ओझा का कहना है कि सुबह 7 बजे 9 लोगों को लाया गया था, सभी लोगों की मौत हो चुकी थी। इसके अलावा दो घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ
  

लखनऊ। भारी बारिश के बीच शुक्रवार तड़के 3 बजे बड़ा हादसा हुआ। दिलकुशा कॉलोनी में दीवार गिरने से 9 लोगों की दबकर मौत हो गई। दो की हालत गंभीर बनी है, जिन्हें सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। DM सूर्यपाल गंगवार ने 9 लोगों की मौत की पुष्टि की है। सभी मृतक और घायल झांसी जिले के पचवारा के रहने वाले हैं।

कैंट एरिया में आर्मी की पुरानी दीवार के सहारे झोपड़ी में रह रहे थे। नई बाउंड्रीवाल के निर्माण कार्य में लगे थे। DM ने बताया कि बांउड्रीवाल के पास लोग झोपड़ी में सोए थे। रेस्क्यू देर रात ही पूरा कर लिया गया है। घायलों की हालत खतरे से बाहर है। सिविल हॉस्पिटल के डायरेक्टर आनंद ओझा का कहना है कि सुबह 7 बजे 9 लोगों को लाया गया था, सभी लोगों की मौत हो चुकी थी। इसके अलावा दो घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
 
सेना के जवानों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
आर्मी कैंट के पास हादसा हुआ तो मौके पर रेस्क्यू के लिए आर्मी के जवान भी पहुंच गए। CM योगी हादसे में नजर बनाए हैं। DM और पुलिस अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। CM ने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपए की राहत राशि देने का ऐलान किया है। घायलों के बेहतर इलाज कराए जाने के सीएम ने निर्देश दिए हैं।
 
ईंट से बनाई थी दीवार
मजदूर पुरानी दीवार के सहारे झोपड़ी बनाकर रहते थे। तीन दिनों से लखनऊ में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। सुबह 3 बजे के आसपास अचानक घटी इस घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने बताया कि भारी बारिश होने के चलते दीवार काफी कमजोर हो गई थी। आसपास की मिट्टी धंसने से दीवार ढह गई। घटना होते ही सेना के जवान मौके पर आकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए।

सभी मृतक और घायल झांसी जिले के पचवारा के रहने वाले हैं। आगे हम आपको उनकी डिटेल्स बता रहे हैं...

मृतकों की डिटेल्स

पप्पू पुत्र घनश्याम, उम्र 40 वर्ष
मानभुवन देवी पत्नी पप्पू, उम्र 40 वर्ष
प्रदीप पुत्र पप्पू, उम्र 20 वर्ष
रेशमा पत्नी प्रदीप, उम्र 22 वर्ष
नैना उर्फ भारती पुत्री प्रदीप, उम्र 1 वर्ष
धर्मेंद्र, उम्र 24 वर्ष
वीबी चंदा पत्नी धर्मेंद्र, उम्र 20 वर्ष
2 बच्चे
2 घायलों के नाम

राघवेंद्र पुत्र करन, उम्र 20 साल
गोलू पुत्र पप्पू, उम्र 18 साल

यह भी पढ़ें : लखीमपुर खीरी में दलित बहनों के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में शामिल सभी छह अभियुक्त गिरफ्तार

Share this story