वाराणसी : मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में जर्जर मकान की छत गिरने से डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत 

Varanasi: One and a half year old child died due to collapse of the roof of a dilapidated house in Manduwadih police station area.

मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। शिवदासपुर स्थित सिन्धोरिया पोखरे के समीप जर्जर मकान की छत गिरने से डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।

वहीं उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ
 
वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। शिवदासपुर स्थित सिन्धोरिया पोखरे के समीप जर्जर मकान की छत गिरने से डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वहीं उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

शिवदासपुर निवासी भरत राजभर दर्जी का काम करता है। सोमवार सुबह उसके दोनों बच्चे घर के एक कमरे में सो रहे थे। परिजन बरामदे में थे। अचानक काफी जोर की आवाज आई। परिजन भागते-दौड़ते कमरे में पहुंचे तो देखा कि छत पर लगी पत्थर की पटिया नीचे गिर गई थी।

दोनों मासूम उसके नीचे दबे थे। परिजनों ने आनन-फानन पटिया हटाकर दोनों मासूमों को निकाला। पास के एक अस्पताल ले जाया गया डॉक्टरों ने डेढ़ वर्षीय बालक पूंचू को मृत घोषित कर दिया। बड़ा भाई पुल्लू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती है। बताया जा रहा कि जिस मकान में ये हादसा हुआ उसकी स्थिति एकदम जर्जर है। 

यह भी पढ़ें : हरदोई में प्रधान के बेटे की युवतियों ने चप्पलों से दनादन धुनाई की ,जानें क्या है पूरा मामला   

Share this story