वाराणसी: नगर निगम का चुनाव मजबूती से लड़ेगी कांग्रेस, हर वॉर्ड में निकालेंगे पदयात्रा 

Varanasi: Congress will fight strongly in municipal elections, will take out padyatra in every ward

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के आगामी नगर निकाय चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसके मद्देनजर वाराणसी में कांग्रेस ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। शनिवार को मैदागिन स्थित कांग्रेस कार्यालय में महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने पत्रकारों से कहा कि आगामी नगर निगम चुनाव पार्टी मजबूती से लड़ेगी। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ 100 वार्डों में घर-घर जाकर पर्चा बांटने के साथ ही हम लोग प्रभात फेरी निकालेंगे। भारत जोड़ो यात्रा के तहत जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पदयात्रा करेंगे।

काशीवासियों के लिए कांग्रेसियों द्वारा जारी की गई अपील।

काशीवासियों के लिए कांग्रेसियों द्वारा जारी की गई अपील।

वादाखिलाफी भाजपा का वास्तविक चरित्र है

कांग्रेस पार्षद दल के नेता सीताराम केसरी ने कहा कि वादाखिलाफी भाजपा का वास्तविक चरित्र है। भाजपा के इसी चरित्र को कांग्रेसजन वॉर्ड-वॉर्ड जाकर लोगों से बताएंगे।जुमलों की हेराफेरी में भाजपा आगे है।महंगाई आसमान छू रही है। भाजपा सरकार ने सबसे बड़ा छल तो नौजवानों के साथ किया है। दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया, पर 10 लाख को भी नौकरी नहीं दी। नौकरी के नाम पर नौजवानों को सिर्फ भटकाया गया है। उद्योग-धंधे फाइलों में चल रहे है। परीक्षाओं में धांधली आम बात हो गई है।

युवाओं को पूंजीपतियों का गुलाम बनाना चाहते हैं

राघवेंद्र चौबे ने कहा कि युवा बेरोजगारों की फौज को राष्ट्र की प्रगति और विकास में भागीदारी से जानबूझकर वंचित किया जा रहा है। भाजपा सरकार की रुचि संविदा और आउटसोर्स के धंधे को बढ़ावा देकर युवाओं को पूंजीपतियों का गुलाम बनाने की हैं। भाजपा सरकार की इन करतूतों को आखिर जनता कब तक बर्दाश्त करेगी...? बेरोजगारी से पूरा देश परेशान है। देश भर में अब मुख्य मुद्दा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई ही है।

यह भी पढ़ें : अयोध्या: दो राजस्व गांवों में 307 किसानों में 125 पाए गए अपात्र

Share this story