विश्वनाथ धाम गंगा द्वार पर फहराया गया तिरंगा

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ
वाराणसी। गणतंत्र दिवस पर गुरुवार को काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर देश प्रेम की बयार बहती रही। 'हमारा संविधान सबका अभिमान' के गगनभेदी उद्घोष के बीच गंगा द्वार पर राष्ट्रीय धवज फहराने के बाद नमामि गंगे के सदस्यों ने संयोजक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में लोगों को शपथ दिलाई गयी। इसके बाद विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के गंगा द्वार से ही नागरिकों के साथ मां गंगा, मां सरस्वती और राष्ट्रीय ध्वज की आरती उतारी गई।
गंगा की स्वच्छता के लिए लोगों से आह्वान कर राजेश शुक्ला ने कहा कि हमारा संविधान गणतंत्र की समृद्ध परंपरा है। भारतीय संविधान अपने आप में अनूठा है। यह दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। भारत का संविधान बहुत मजबूत है। संविधान हमारा पवित्र ग्रंथ है।
इसमें हर मर्ज की दवा है। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान में देश को विविधता के साथ एकता के सूत्र में जोड़े रखने की कुंजी है। हमें सकारात्मक भाव से लैस होकर आगे बढ़ना है । अभियान में शिवदत्त द्विवेदी, कंचन मिश्रा, नगीना पांडेय, सुनीता जायसवाल, रीता पटेल, गीता सचदेवा, दीप्ति पाठक, अजय कुमार आदि शामिल रहे।