यूपी में 5 दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड, 36 जिलों में कोहरे का अलर्ट, बरेली सबसे ठंडा

यूपी में 5 दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड, 36 जिलों में कोहरे का अलर्ट, बरेली सबसे ठंडा
प्रदेश में दो दिन की राहत के बाद रविवार से मौसम के फिर बदलने का अनुमान है। शनिवार रात से ही लखनऊ समेत कई जिलों में शीतलहर शुरू हो गई। रविवार को लखनऊ और उसके आसपास मौसम साफ है। कोहरा नहीं है। गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज सहित आसपास के जिलों में आज से अगले 5 दिनों तक बर्फीली हवाएं चलने के आसार हैं।

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

लखनऊ । प्रदेश में दो दिन की राहत के बाद रविवार से मौसम के फिर बदलने का अनुमान है। शनिवार रात से ही लखनऊ समेत कई जिलों में शीतलहर शुरू हो गई। रविवार को लखनऊ और उसके आसपास मौसम साफ है। कोहरा नहीं है। गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज सहित आसपास के जिलों में आज से अगले 5 दिनों तक बर्फीली हवाएं चलने के आसार हैं।

कल यानी सोमवार को UP के 36 जिलों में कोहरे का अलर्ट है। शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा। इस दौरान पारा 5 डिग्री तक गिर सकता है। इससे ठंड और बढ़ेगी। वहीं, मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लोगों को ठंड से बचने की अपील की है।

 

लखनऊ में रविवार सुबह हल्की धूप निकली है। तस्वीर गोमती नगर क्षेत्र की है।

यूपी के 7 सबसे ठंडे जिले...

जिला तापमान(न्यूनतम)
बरेली 4.3°C
इटावा 6.6°C
बरेली 4.3°C
मुरादाबाद 7.5°C
फर्रुखाबाद 7.6°C
शाहजहांपुर 8.1°C
बिजनौर 9.6°C

बरेली सबसे ठंडा, 4.3°C पहुंचा पारा
24 घंटे में प्रदेश में बरेली में सबसे ज्यादा ठंडी पड़ी। यहां तापमान 4.3°C रिकॉर्ड किया गया। हवा की स्पीड 7 किमी प्रति घंटे है। वहीं, प्रयागराज में पिछले 10 दिनों से पड़ रही भीषण सर्दी से शनिवार को थोड़ी राहत मिली। सुबह और रात के समय कोहरा पहले की तुलना में थोड़ा कम दिखाई दिया। प्रयागराज में शनिवार दोपहर के समय मौसम साफ रहा। न्यूनतम तापमान 9°C और अधिकतम 22°C दर्ज किया गया। वहीं, इटावा में न्यूनतम तापमान 6.6°C रिकॉर्ड किया गया।

वेस्ट UP में आज भी बारिश के आसार
मौसम विभाग ने पश्चिमी UP में अगले 2 दिन में हल्की बारिश के आसार जताए थे। शुक्रवार को लखनऊ और आसपास के जिलों में हल्की बूंदाबांदी हुई। आज यानी रविवार को भी पश्चिमी यूपी यानी गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और इसके आसपास के इलाकों में बारिश के आसार बने हैं।

झांसी में दोबारा शुरू हुई ठंड
झांसी में भीषण ठंड ने दोबारा वापसी की है। शनिवार को करीब 6 दिन बाद कोहरा देखने को मिला। 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चली। शुक्रवार की रात को पारा 12.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, आज अधिकतम तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। शुक्रवार को पारा 28 डिग्री पहुंच गया था।

लखनऊ में रविवार को कोहरा नहीं छाया। यहां मौसम साफ रहा है। हालांकि, शनिवार रात से तेज हवाएं चल रहीं हैं।

इन जिलों में कल कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने यूपी के 36 जिलों में सोमवार को कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इनमें बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ जिला शामिल है। इसके अलावा बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, बुलंदशहर, हाथरस, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, अमरोहा, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, महोबा, ललितपुर और आसपास के इलाकों में कोहरा छाया रहेगा। वहीं आगरा, अलीगढ़, मथुरा, झांसी, हमीरपुर, जालौन, प्रयागराज और आसपास के इलाकों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।

प्रदेश के अन्य शहरों में मौसम का हाल:-

बरेली में आज से फिर कड़ाके की ठंड

बरेली में पीलीभीत बाइपास रोड पर शुक्रवार रात 8 बजे सन्नाटा नजर आया।

बरेली में पीलीभीत बाइपास रोड पर शुक्रवार रात 8 बजे सन्नाटा नजर आया।

आज से बरेली फिर कड़ाके की सर्दी की चपेट में है। पिछले 2 दिन से बरेली में हल्की धूप खिली तो सर्दी से राहत मिली। पिछले दो दिनों में न्यूनतम तापमान जो 5 डिग्री से कम था, वह बढ़कर 9 डिग्री तक जा पहुंचा था। लेकिन, आज यानी रविवार को न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री पर आ पहुंचा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार दिनों तक शहर और देहात इलाका कड़ाके की सर्दी की चपेट में रहेगा।

Share this story