सपा प्रमुख अखिलेश यादव पूरे परिवार के साथ वृंदावन पहुंचे , बांके बिहारी के मंदिर में शीश नवाया , दीपक जलाकर की सुख समृद्धि की कामना

सपा प्रमुख अखिलेश यादव पूरे परिवार के साथ वृंदावन पहुंचे , बांके बिहारी के मंदिर में शीश नवाया , दीपक जलाकर की सुख समृद्धि की कामना

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

मथुरा । यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव बुधवार को मथुरा के वृंदावन पहुंचे। उनके साथ पूरा परिवार भी था। इस दौरान उनकी पत्नी डिंपल यादव ने भगवान बांके बिहारी के मंदिर में 11 दीपक भी जलाए। पिता मुलायम सिंह यादव की मृत्यु के बाद अखिलेश बेटे, बेटी, पत्नी और भाई धर्मेंद्र के साथ पहली बार नजर आए।

डिंपल यादव ने भगवान बांके बिहारी जी के समक्ष पहले देहरी पर स्वास्तिक बनाया और फिर 11 दीपक जलाकर परिवार, प्रदेश और देश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की।

(डिंपल यादव ने भगवान बांके बिहारी जी के समक्ष पहले देहरी पर स्वास्तिक बनाया और फिर 11 दीपक जलाकर परिवार, प्रदेश और देश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की।)

20 मिनट तक रहे बांके बिहारी मंदिर में

बांके बिहारी जी के दर्शन करने आए अखिलेश यादव और उनका परिवार 20 मिनट तक मंदिर में रहा। यहां उन्होंने भगवान बांके बिहारी जी के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने पत्नी के साथ विधि विधान से पूजन अर्चन किया। इस दौरान उनको मंदिर के सेवायत गोपी गोस्वामी, श्री नाथ गोस्वामी और मयंक गोस्वामी ने भगवान का प्रसादी अंग वस्त्र और प्रसाद भेंट किया। दर्शन करने के बाद अखिलेश यादव ने मंदिर के सेवायत को दक्षिणा भी दी।

बांके बिहारी जी के दर्शन करने आए अखिलेश यादव और उनका परिवार 20 मिनट तक मंदिर में रहा।

(बांके बिहारी जी के दर्शन करने आए अखिलेश यादव और उनका परिवार 20 मिनट तक मंदिर में रहा।)

भक्ति भाव में नजर आए पूर्व मुख्यमंत्री

बांके बिहारी दर्शन करने आए पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनका पूरा परिवार भक्ति भाव में नजर आया। पत्नी डिंपल यादव ने मंदिर में पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की तो बच्चे भी भगवान बांके बिहारी जी को प्रणाम करते नजर आए। इस दौरान दैनिक भास्कर से खास बातचीत में डिंपल यादव ने कहा कि वह भगवान बांके बिहारी जी का आशीर्वाद लेने यहां आए हैं।

पहली बार सैफई से परिवार के साथ निकले अखिलेश

अखिलेश यादव अपने पिता मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद तेरहवीं की। इसके बाद वह पहली बार सैफई से बाहर पूरे परिवार के साथ निकले। अखिलेश वृंदावन में करीब 1 घंटे तक रहे। इस दौरान उनको स्थानीय सपा नेताओं ने भगवान बांके बिहारी जी का छवि चित्र भी भेंट किया।

यह भी पढ़ें : भाई दूज के पर्व पर मथुरा के विश्राम घाट पर भाई बहन यम फांस से मुक्ति के लिए स्नान दान कर रहे

Share this story