सपा विधायक इरफान सोलंकी का गुर्गा पूर्व पार्षद अरेस्ट, कुर्की का नोटिस चस्पा होते ही सामने आया

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ
कानपुर । कर्नलगंज के पूर्व पार्षद मुर्सलीन उर्फ भोलू को सोमवार रात जाजमऊ थाने की पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। मुर्सलीन पर आरोप है कि सपा विधायक के साथ उन्होंने भी महिला का घर फूंका था। FIR दर्ज होने के बाद से मुर्सलीन फरार चल रहा था। पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की नोटिस चस्पा की तो वह सामने आ गया। अब पुलिस आज यानी मंगलवार को मुर्सलीन को जेल भेजेगी। एक दिन पहले ही पुलिस ने एक और आरोपी अज्जन उर्फ मो. एजाज को भी गिरफ्तार किया था।
जॉइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि जाजमऊ पुलिस ने 7 नवंबर को सपा विधायक इरफान और उनके भाई रिजवान समेत अन्य के खिलाफ महिला का घर फूंकने के मामले में FIR दर्ज की थी। जांच में सामने आया कि कर्नलगंज निवासी और पूर्व पार्षद मुर्सलीन की भी अहम भूमिका रही है। जांच के दौरान उसके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य भी मिले।
जाजमऊ पुलिस ने गैर जमानती वारंट की कार्रवाई के बाद कुर्की का नोटिस उसके घर पर चस्पा कर दिया था। पुलिस की जांच में सामने आया कि मुर्सलीन कन्नौज का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ छह गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। वह इरफान के लिए प्रॉपर्टी का काम करता था।