मैनपुरी: SP प्रमुख अखिलेश यादव ने BJP सरकार पर साधा निशाना, कहा- राज्य में महिलाओं के साथ हो रहा जघन्य अपराध

मैनपुरी: SP प्रमुख अखिलेश यादव ने BJP सरकार पर साधा निशाना, कहा- राज्य में महिलाओं के साथ हो रहा जघन्य अपराध

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के जिले मैनपुरी में मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई लोकसभा सीट पर पांच नवंबर को मतदान होना है। इस वजह से सपा और भाजपा दोनों के ही प्रत्याशी और उनके समर्थक जोर-शोर से चुनाव मैदान में उतरकर अपने-अपने प्रत्याशियों को जिताने की अपील कर रहे हैं।

इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को मैनपुरी पहुंचे। वह शहर स्थित श्रीएकरसानंद आश्रम में आयाजित श्रंद्धाजलि सभा में शामिल हुए। उन्होंने दैवी संपद मंडल के परमाध्यक्ष स्वामी शारदानंद सरस्वती को श्रद्धांजलि दी। 

राज्य में महिलाओं पर सबसे अधिक हो रहे अपराध

दरअसल शारदानंद सरस्वती छह नवंबर की रात ब्रम्हलीन हो गए थे और सोमवार को आश्रम परिसर में श्रद्धांजलि सभा के साथ ही षोडशी भंडारे का आयोजन किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शारदानंद सरस्वती की समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित किया।

उसके बाद भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इसी दौरान मीडियाकर्मियों ने अखिलेश यादव का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार नाकाम रही है। इसी वजह से कभी बेटी सूटकेस में मिलती है तो कभी आजमगढ़ जैसे जघन्य अपराध होते हैं और आज राज्य में महिलाओं पर सबसे अधिक अपराध हो रहे हैं।

आठ दिसंबर को दिखाई देगा उपचुनाव का परिणाम

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि राज्य में आज महिलाएं और बेटियां खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। मगर सरकार यह स्वीकार करने को तैयार नहीं है कि कानूनी व्यवस्था खराब है।

इस दौरान मैनपुरी उपचुनाव पर अखिलेश यादव ने कहा कि मैनपुरी की जनता का सीधा संपर्क और रिश्ता नेताजी (मुलायम सिंह यादव) से था। यहां की जनता से जो विकास देखा है। जो पहचान नेताजी ने बनाई है, उसका परिणाम आठ दिसंबर को दिखाई देगा।

वहीं बीजेपी मुलायम के गढ़ को पूरी तरीके से कब्जाने के फिराक में है। दूसरी ओर सपा के सभी दिग्गज नेता मिलकर अपना गढ़ बचाने की पूरी कोशिशें में लगी हुई है। चाचा शिवपाल और भतीजा अखिलेश नेताजी के गढ़ को बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते है। 

Share this story