लखनऊ: मुख्यमंत्री ने की पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत, 2 लाख 28 हजार बच्चों को पिलाई जायेगी “दो बूंद जिदगी की”

लखनऊ: मुख्यमंत्री ने की पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत, 2 लाख 28 हजार बच्चों को पिलाई जायेगी “दो बूंद जिदगी की”

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यानी की रविवार को पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत की है। पांच कलीदास आवास से प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक,मुख्य सचिव,प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य समेत कई अधिकारियों की मौजूदगी में इस अभियान की शुरूआत हुई।

इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पोलियो एक संक्रामक बीमारी है,लेकिन सामूहिक रूप से प्रयास होते हैं तो उसका भी हम समाधान निकाल लेते हैं,पल्स पोलिया अभियान उसी सामूहिक ताकत का एहसास दिलाता है।

हमें याद है कि विश्व स्वाथ्य संगठन के साथ अन्य संगठनों व स्वास्थ्य विभाग ने मिलकर सामूहिक प्रयास किया, उसी का परिणाम है कि पिछले 12 वर्ष से उत्तरप्रदेश में पोलियो बीमारी का कोई मामला प्रकाश में नहीं आया।

जबकि पाकिस्तान जैसे कुछ मुल्क अभी भी इस बीमारी की चपेट में है। हमारा देश लोकतांत्रिक मूल्यों पर जीने वाला देश है दो बूंद पिलाने से एक बच्चे को हम स्वस्थ बना सकते हैं,आज एक दशक से ज्यादा समय से हम इससे जीत चुके हैं।

वहीं उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि अब सभी जानते हैं कि बच्चों को दू बूंद जिंदगी की पिलानी है। भारत 2014 से ही पोलियो मुक्त घोषित हो चुका है। लेकिन अभी भी हमारे पड़ोसी मुल्क में इस बीमारी का खतरा बना हुआ है।

यही कारण है कि सुरक्षा की दृष्टि से पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत प्रदेश में की जा रही है। इसमें करीब 2 लाख 28 हजार डोज बच्चों को पिलाई जायेगी।

Share this story