जलशक्ति मंत्री ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, पार्टी को और ऊंचाई पर ले जाने का आह्वाहन किया

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ
मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार की सुबह विंध्यधाम पहुंचकर मत्था टेका। मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन कर विश्व कल्याण की कामना की।
विंध्यधाम पहुंचे जलशक्ति मंत्री पुराने वीआइपी मार्ग से मां विंध्यवासिनी के गर्भगृह पहुंचे और दर्शन-पूजन किया। इसके बाद मंदिर परिसर पर विराजमान समस्त देवी-देवताओं को नमन किया, फिर विंध्य पर्वत की ओर निकल पड़े। त्रिकोण मार्ग पर मां काली व मां अष्टभुजा का दर्शन-पूजन किया।
जलशक्ति मंत्री के साथ तीर्थ पुरोहित नगर विधायक रत्नाकर मिश्र भी साथ रहे और पूजा अर्चना की। जलशक्ति मंत्री ने मां के दर्शन-पूजन के बाद कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन किया। साथ ही पार्टी को और ऊंचाई पर ले जाने का आह्वाहन किया।