पिता-पुत्र के राज में कानून की उड़ी धज्जियां , गुण्डा और अपराधियों की पार्टी है सपा : ब्रजेश पाठक

In the rule of father-son law, SP is a party of goons and criminals: Brajesh Pathak
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पिता और पुत्र दोनों पर दाग हैं। आजमगढ़ में शराब माफिया से अखिलेश जेल में मिलें। दोनों नाटक कर रहे हैं। यह आम आदमी की पार्टी नहीं है। आने वाले दिनों में आम जनता उसका जवाब सपा को देगी। जो हाल होगा, उसको सब देखेगें।

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ
 
 
देवरिया। समाजवादी पार्टी (सपा) गुण्डा और अपराधियों को पार्टी है। एक ही परिवार के 18 लोग अलग-अलग संवैधानिक पदों पर हैं। वहीं यादव समाज ठगा महसूस कर रहा हैं। यह बातें उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गुरुवार को देवरिया पहुंचने पर कान्हा गौशाला में पत्रकारों से बात करते हुए कहीं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पिता और पुत्र दोनों पर दाग हैं। आजमगढ़ में शराब माफिया से अखिलेश जेल में मिलें। दोनों नाटक कर रहे हैं। यह आम आदमी की पार्टी नहीं है। आने वाले दिनों में आम जनता उसका जवाब सपा को देगी। जो हाल होगा, उसको सब देखेगें।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा के जिम्मेदार लोगों पर भ्रष्टाचार का दाग लगा है। इन्होंने उत्तर प्रदेश में कानून की धज्जियां उड़ाई हैं। भाजपा आने वाले लोकसभा चुनाव में फिर 80 सीट पर परचम लहराएगी। सपा का वो हाल होगा जो कभी किसी ने नहीं सोचा होगा।

उप मुख्यमंत्री पाठक ने कहा कि योगी सरकार में उत्तर प्रदेश का चहुुमुखी विकास हो रहा है। युवाओं को रोजगार मिल रहे हैं, भ्रष्टाचार समाप्ति की ओर है। प्रदेश में शुद्ध वातावरण है। समाज में लोग लूटपाट से निर्भीक होकर देर रात तक अपने काम को कर रहे हैं। प्रदेश में कानून का राज स्थापित हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि लखनऊ में आज समाजवादी पार्टी (सपा) का राष्ट्रीय अधिवेशन चल रहा है। अधिवेशन में अखिलेश यादव को तीसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। उनके इस चयन को लेकर भाजपा नेताओं द्वारा प्रतिक्रियाओं का दौर तेेज हो गया है और तरह-तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में देवरिया पहुंचने पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी अखिलेश यादव व उनकी पार्टी पर निशाना साधा है।


यह भी पढ़ें :   ओमप्रकाश राजभर पर जमीनी कार्यकर्ताओं के उपेक्षा का आरोप :सुभासपा के बागियों ने सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी का एलान किया

Share this story