गाजियाबाद : गोतस्करों ने पुलिस पर चलाई गोली , जवाबी कार्रवाई में तीन गोतस्कर गोली लगने से घायल

गाजियाबाद। गुरुवार सुबह गाय चुराकर भाग रहे गोतस्करों की स्कॉर्पियो पुलिस के पीछा करने पर पेड़ से जा टकराई। पुलिस ने सरेंडर करने के लिए कहा तो गोतस्करों ने गोली चला दी, इसमें एक सिपाही घायल हुआ। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की तो तीन गोतस्कर गोली लगने से घायल हुए हैं। पुलिस ने गाय को सकुशल मुक्त करा लिया।
एसपी SP सिटी (फर्स्ट) निपुण अग्रवाल ने बताया, गुरुवार सुबह करीब साढ़े चार बजे थाना विजयनगर की जल निगम पुलिस चौकी क्षेत्र में टीम चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सिल्वर रंग की स्कॉर्पियो को रोकने का प्रयास किया, जिसके अंदर एक गाय मौजूद थी। स्कॉर्पियो नहीं रुकी, बल्कि स्पीड तेज हो गई। पुलिस ने पीछा किया तो अनियंत्रित हुई स्कॉर्पियो एक पेड़ से जा टकराई।
SP ने बताया, पुलिस ने बदमाशों को सरेंडर करने के लिए कहा तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें विजयनगर थाने का एक सिपाही दीपक कुमार हाथ में गोली लगने से जख्मी हो गया। इसके बाद पुलिस को जवाबी कार्रवाई में गोली चलानी पड़ी। इस दौरान तीन गोतस्करों को गोली लगी है।
यह भी पढ़ें : भीषण सड़क हादसा : ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुलेरो पीछे से एक डंपर में घुसी 5 की मौके पर मौत