वृंदावन में होटल में भीषण आग, 2 कर्मचारी जिंदा जले:100 पर्यटकों को निकाला गया, बिना NOC के चल रहा था होटल

वृंदावन में होटल में भीषण आग, 2 कर्मचारी जिंदा जले:100 पर्यटकों को निकाला गया, बिना NOC के चल रहा था होटल

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

 

मथुरा । गुरुवार तड़के वृंदावन के गार्डन होटल में भीषण आग लग गई। हादसे में दो कर्मचारियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि एक कर्मचारी झुलस गया। उसकी हालत गंभीर है। उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। आग होटल की ऊपरी मंजिल के गोदाम में लगी। हालांकि, धीरे-धीरे यह नीचे तक पहुंचने लगी।

हादसे में दो कर्मचारियों की मौत हो गई। पुलिस जवानों ने शव को होटल से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

हादसे में दो कर्मचारियों की मौत हो गई। पुलिस जवानों ने शव को होटल से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

तीन फ्लोर की बिल्डिंग, टॉप पर लगी आग
होटल की जिस बिल्डिंग में आग लगी वह तीन फ्लोर की है। इसमें पहली में रेस्टोरेंट्स, दूसरी में किचन और तीसरी में गोदाम है। आग की शुरुआत गोदाम से हुई है। वहीं, इसी बिल्डिंग से सटी बगल में दूसरी ब्लॉक है, उसमें 25 कमरे बने हुए हैं। इनमें सूरत और हरियाणा के पर्यटक ठहरे हुए थे।

जिस होटल में आग लगी, उसके कैंपस में कई ब्लॉक में बिल्डिंग बनी है।

जिस होटल में आग लगी, उसके कैंपस में कई ब्लॉक में बिल्डिंग बनी है।

25 कमरों में ठहरे थे 100 पर्यटक
आग का पता चलते ही आनन-फानन में 100 पर्यटकों को होटल से रेस्क्यू कर बाहर निकाला। होटल कर्मचारियों और आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी। फायर बिग्रेड के पहुंचते ही आग बुझाने का काम शुरू किया गया।

टॉप फ्लोर पर स्टोर रूम था। इसमें रजाई-गद्दे जैसे सामान भी रखे हुए थे। इनमें आग इतनी तेजी से फैली की कर्मचारियों को भागने का मौका भी नहीं मिला।

गोदाम में सो रहे थे दोनों, जिंदा जलकर मौत
होटल में जिन दो कर्मचारियों की मौत हुई है। उनकी शिनाख्त उमेश (30) निवासी मथुरा और वीरी सिंह (40) निवासी कासगंज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह दोनों स्टोर में ही सो रहे थे, वहां भड़की आग से इनको भागने का मौका नहीं मिला। दोनों की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं, एक अन्य कर्मचारी गंभीर झुलस गए हैं। वह किसी हालत में आग में फंसे इसका पता नहीं चल पाया है। यह होटल बसेरा ग्रुप का है।

हादसे के बाद पर्यटकों ने होटल खाली कर दिया। सुबह सभी अपना सामान लेकर निकल गए।

(हादसे के बाद पर्यटकों ने होटल खाली कर दिया। सुबह सभी अपना सामान लेकर निकल गए।)

सीएफओ प्रमोद वर्मा ने बताया कि आग किन कारणों से लगी इसकी जांच की जा रही है। आशंका है कि शॉर्ट सर्किंट से आग गोदाम में लगी। इसके बाद फैलती चली गई। इस बात की आशंका भी है कि किसी कर्मचारी ने बीड़ी सिगरेट पीकर तो नहीं फेंकी थी, जिससे आग लगी। होटल के सीसीटीवी को भी चेक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आग को कंट्रोल कर लिया गया है। इसके बाद सर्च अभियान चलाया जाएगा।

हादसे की तस्वीरें...

ऊपरी फ्लोर से आग की तेज लपटें निकल रहीं थीं। यह फोटो काफी दूर से ली गई है।

(ऊपरी फ्लोर से आग की तेज लपटें निकल रहीं थीं। यह फोटो काफी दूर से ली गई है।)

होटल की तीसरी मंजिल में आग लगी। वहां सो रहे कर्मचारियों को भागने तक का मौका नहीं मिला।

(होटल की तीसरी मंजिल में आग लगी। वहां सो रहे कर्मचारियों को भागने तक का मौका नहीं मिला।)

होटल की सामने वाली ब्लॉक में आग लगी, जबकि साइड वाली में पर्यटक ठहरे हुए थे।

(होटल की सामने वाली ब्लॉक में आग लगी, जबकि साइड वाली में पर्यटक ठहरे हुए थे।)

 

यह भी पढ़ें : सहारनपुर: स्टार पेपर मिल में भीषण आग लगी ,हादसे में 2 कर्मचारी जिंदा जले

Share this story