वाराणसी में बोले सीएम योगी गंगा किनारे प्राकृतिक खेती को देंगे बढ़ावा, किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार गंभीर है

वाराणसी में बोले सीएम योगी गंगा किनारे प्राकृतिक खेती को देंगे बढ़ावा, किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार गंभीर है

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

वाराणसी । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को वाराणसी के दौरे पर थे। बीएचयू  (BHU) के स्वतंत्रता भवन में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी सुफलाम में उन्होंने किसानों से कहा कि वे गौ आधारित प्राकृतिक खेती की ओर लौटें। धरती माता के साथ खिलवाड़ गलत हैं। किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार गंभीर है और उन्हें योजनाओं के जरिए लाभ दिया जा रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन की वजह से सबसे ज्यादा नुकसान धरती और जल का ही हुआ है। धरती माता के साथ खिलवाड़ गलत है। केमिकल युक्त खेती की जगह गौ आधारित प्राकृतिक खेती की जाए। यूपी में गंगा किनारे के जिलों में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा।

इसके लिए प्राकृतिक परिषद का गठन किया गया है। खुद के विकास के लिए लोग पर्यावरण को जहरीला बनाते जा रहे हैं। जीवन का अस्तित्व पांच तत्वों क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा से ही है। इसे अब बचाने की जरूरत है।

BHU में सुफलाम संगोष्ठी को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ।

(BHU में सुफलाम संगोष्ठी को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ।)

भारत दुनिया को नया मार्गदर्शन देगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अगले एक वर्ष तक भारत जी-20 देशों का नेतृत्व करके दुनिया को नया मार्गदर्शन देगा। यह भारत के लिए गर्व की बात है। प्रयागराज कुंभ में 24 करोड़ श्रद्धालु आए थे और दुनिया के सामने सुरक्षा, सुव्यवस्था व स्वच्छता का एक बेहतरीन मॉडल प्रस्तुत हुआ था।

सीएम योगी ने कहा कि जब हमारे देश की आजादी के अमृत महोत्सव की वर्ष की आहट हुई थी, तब दुनिया में कोरोना वायरस की भी आहट सुनाई दे रही थी। दुनिया कोरोना जैसे महामारी में पूरी तरह पस्त हो चुकी थी। लेकिन, भारत लोकतांत्रिक मूल आदर्श का सम्मान करते हुए अपने 140 करोड़ की आबादी के लिए स्वदेशी वैक्सीन विकसित कर रहा था।

BHU में सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की अपील की।

(BHU में सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की अपील की।)

आज चीन कोरोना वायरस के चपेट में है। मंदी के कगार पर है। चीन ने जो कोरोना वैक्सीन बनाई थी, वह फेल हो गई। भारत में दो कोरोना वैक्सीन उस समय बनी थी। जिसकी दुनिया के सबसे प्रभावी वैक्सीन में गिनती होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस ब्रिटेन ने हम पर 200 वर्षों तक शासन किया था, आज उसी को पछाड़ कर भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बना है।

1 दिसंबर से लेकर 30 नवंबर 2023 तक भारत के पास दुनिया के 20 बड़े देशों के लिए नीति बनाने का अवसर प्राप्त हुआ है। भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में न केवल नेतृत्व करेगा, बल्कि दुनिया को एक नया मार्गदर्शन देगा।

वाराणसी में गंगा की रेत पर बनाई जा रही टेंट सिटी का निरीक्षण करने जाते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रदेश सरकार के अन्य मंत्री।

(वाराणसी में गंगा की रेत पर बनाई जा रही टेंट सिटी का निरीक्षण करने जाते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रदेश सरकार के अन्य मंत्री।)

पंच भूतों के प्रति श्रद्धा भाव रखें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य भैयाजी जोशी ने भारतीय चिंतन को विज्ञान के रूप में रखते हुए जन सामान्य को पंच भूतों के प्रति श्रद्धा भाव रखने की परंपरा को विकसित करने की संकल्पना को धरातल पर लाने की बात कही। साथ ही उनका यह भी कहना था कि संपूर्ण विश्व अभी भी भ्रमित हो दोराहे पर खड़ा है।

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि आज पूरी दुनिया में जलवायु परिवर्तन की चर्चा जोरों से है, इसके लिए मानव जाति ही जिम्मेदार है। ऐसी परिस्थिति में किसी न किसी को आगे आकर सुधार करना ही होगा। भारत की संस्कृति वसुधैव कुटुंबकम के सिद्धांतों पर आधारित है। पूर्वजों के इस ज्ञान को और अधिक शक्ति प्रदान करने की आवश्यकता है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधि-विधान से बाबा विश्वनाथ की पूजा की।

(सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधि-विधान से बाबा विश्वनाथ की पूजा की।)

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लेने के बाद नगर निगम द्वारा स्थापित रैन बसेरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने वहां रह रहे लोगों से उनका कुशलक्षेम पूछते हुए किसी भी प्रकार की कमी न होने की भी बात पूछी। लोगों ने रैन बसेरा की व्यवस्था पर संतोष जताया।

यह भी पढ़ें : कॉरिडोर बनने के बाद आसान होंगे बांके बिहारी के दर्शन, पार्किंग समेत इन चीजों का रखा जा रहा ध्यान

Share this story