बरेली: फसल को नुकसान पहुंचा रहे सांड ने किसान पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल
Updated: Sep 3, 2022, 14:03 IST

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ
बरेली। खेत में फसल को नुकसान पहुंचा रहे सांड को भगाने गए किसान पर आवारा सांड ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना सिरौली के गांव बसंतपुर का रहने वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग रूप पाल के रिश्तेदारों ने बताया कि कल देर रात जंगली सांड का झुंड खेत में फसल को नुकसान पहुंचा रहा था। जब वह उन्हें भगाने गया तो एक सांड ने उस पर हमला कर दिया।
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बुजुर्ग को राहगीरों और गांव वालों की मदद से सीएचसी सेंटर लाया गया। जहां से उसे शहर के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।