बहराइच: दिवाली पर्व पर बाढ़ पीड़ितों को डीएम ने बांटी राहत सामग्री

बहराइच: दिवाली पर्व पर बाढ़ पीड़ितों को डीएम ने बांटी राहत सामग्री

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

बहराइच। जिलाधिकारी ने रविवार को पुलिस अधीक्षक के साथ बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित किया। खेत में काम कर रही महिलाओं को भी अन्य उपहार देकर दिवाली पर्व खुशी से मनाने की बात कही।

मोतीपुर तहसील बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है। तहसील क्षेत्र के लोगों को राहत सामग्री वितरित नहीं किया गया था। जिसके लिए सभी पांच दिन पूर्व तहसील में धरना प्रदर्शन किया था।

साथ ही एसडीएम पर पक्षपात करने का आरोप लगाया था। धरने में सांसद का भी सभी ने घेराव किया था। तभी की सुबह से जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी द्वारा गांव गांव जाकर लोगों को राहत सामग्री किट वितरण किया जा रहा है।

रविवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सोमई गौढ़ी गांव स्थित विद्यालय परिसर में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री किट वितरण किया।

जिलाधिकारी को खेत में कुछ महिलाएं काम करती दिखीं। इस पर डीएम खेत में पहुंच गए। उन्होंने महिलाओं को उपहार दिया। साथ ही सभी से सुरक्षा के साथ त्योहार मनाने की बात कही। इस दौरान बीडीओ रामेंद्र कुशवाहा, तहसीलदार डॉक्टर सुनील कुमार, ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम प्रधान शामिल रहे।

Share this story