बहराइच: किशोरी को काटने के बाद पैर से लिपट गया करैत सांप, मौत

बहराइच: किशोरी को काटने के बाद पैर से लिपट गया करैत सांप, मौत

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

बहराइच। जिले के पुरैना मोड़ निवासी एक किशोरी अपनी मां के साथ सो रही थी। सुबह तीन बजे के आसपास जहरीले करैत ने किशोरी को काट लिया।

इसके बाद पैर में लिपट गया। गोंडा में इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर परिवार के लोगों ने सांप को भी मार दिया।

विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैना मोड़ निवासी रेनू उर्फ दन्नू (14) पुत्री राघव राम जायसवाल अपनी मां के साथ तख्त पर सो रही थी।

रात तीन बजे के आसपास किशोरी को काट लिया। सांप के काटते ही किशोरी चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर परिवार के लोग उठे तो देखा सांप पैर में ही लिपट गया है।

इस पर लाठी के सहारे सांप को हटाकर मार डाला। किशोरी को झाड़ फूंक के लिए संपेरे के यहां ले गए। उसने जवाब दे दिया। इस पर सभी गोंडा जिला अस्पताल ले गए।

यहां इलाज के दौरान मौत हो गई। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि सांप करैत प्रजाति का है। यह काफी जहरीला होता है।

Share this story