अयोध्या: अब 29 सूचीबद्ध विषयों पर पंचायतों में बनेगी कार्ययोजना

अयोध्या: अब 29 सूचीबद्ध विषयों पर पंचायतों में बनेगी कार्ययोजना

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ 

अयोध्या। ग्राम पंचायत में अब 29 सूचीबद्ध विषयों के आधार पर ही विकास कार्य कराकर उन्हें मजबूत करने का काम किया जाएगा। इन्हीं विषयों के अंतर्गत अब समस्त सरकारी विभागों की ओर से कार्ययोजना बनेगी, जिसके मुताबिक ही उन कार्ययोजनाओं पर काम होगा।

अभी तक ग्राम पंचायतों में सिर्फ पंचायतीराज और ग्राम्य विकास विभाग की कार्ययोजना पर ही विकास होता था। अब सतत् विकास लक्ष्य के स्थानीयकरण के क्रियान्वयन के लिए समस्त विभागों को शामिल कर लिया गया है।

पुलिस, कृषि, ग्राम्य विकास, कौशल विकास, पेयजल, आपूर्ति व पंचायती राज विभाग समाज कल्याण, महिला कल्याण, परिवार कल्याण, पशुपालन, स्वास्थ्य, शिक्षा, सहित समस्त सरकारी विभाग वर्ष भर की कार्ययोजना बनाएंगे।

नाली, खड़ंजा, आरसीसी, भवन निर्माण के अलावा आजीविका और सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराने के कार्य कराए जाएंगे। पात्र व्यक्तियों का चयन, वर्षभर रोजगार उपलब्ध कराने समेत अन्य विषयों पर योजना बनेगी।

इन बिंदुओं पर तैयार होगी कार्ययोजना

29 बिंदुओं में गांव के विकास को तरजीह दी गई है। वहीं लोगों के स्वास्थ्य को भी प्राथमिकता मिली है। इसमें किशोरी व महिलाओं में एनीमिया की समस्या को दूर करना। कम लागत में पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना, संचारी रोगों पर रोकथाम, मातृ मृत्यु में कमी लाना।

शिक्षा के स्तर को बढ़ाना। बाल श्रम, बाल विवाह, बाल तस्करी मामलों को शून्य करना आदि शामिल हैं। सीडीओ अनीता यादव द्वारा जारी आदेश के तहत सूचीबद्ध 29 विषयों पर समस्य विभाग कार्य योजनाएं बनाएंगे। इसके लिए सभी संबधित विभागों के बीच समन्वय के लिए जिला स्तरीय समिति बनाई जायेगी।

Share this story