ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी की माता श्रीमति विद्या देवी का निधन 95 वर्ष की अवस्था निधन

Newspoint24/newsdesk
वाराणसी। ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी की माता श्रीमति विद्या देवी का निधन 95 वर्ष की अवस्था में गुरुवार की सुबह तड़के 4 बजे हो गया। स्वर्गीय दुर्गा तिवारी की धर्मपत्नी अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं।
मीरजापुर के गांव गुलौरी की रहने वाली श्रीमति विद्या देवी ने अपने परिवार का पालन पोषण धर्म संगत नीति से किया। विद्या देवी की जीवन यात्रा एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।
महंत परिवार दुर्गा कुंड वाराणसी ने इस बात की जानकारी दी। शोकाकुल परिवार पंडित बेचन त्रिपाठी , ह्रदय नारायण त्रिपाठी, प्रेम शंकर त्रिपाठी, धरी त्रिपाठी, ने निधन पर दुख जताया।
newspoint 24 इस मुश्किल समय में महंत परिवार दुर्गा कुंड वाराणसी और newspoint 24 इस मुश्किल समय में महंत परिवार दुर्गा कुंड वाराणसी और शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।