आगरा: पिता की मौत के बाद 5वीं पास किशोरी से मौसी करवा रही थीं देह-व्यापार, ऐसे खुला पूरा राज

f

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बता दें कि जिले के ताजगंज इलाके में नाबालिग से देह व्यापार का धंधा कराए जाने की घटना सामने आई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस छापा मारकर किशोरी को बरामद किया।

बताया जा रहा है कि किशोरी की कथित मौसी उससे देह व्यापार का धंधा करवा रही थी। छापेमारी के दौरान घर से बड़ी संख्या में यूज्ड कंडोम मिले हैं। इसके बाद पुलिस ने किशोरी से देह व्यापार कराने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि यह मामला देह व्यापार अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है।

NGO ने दी थी पुलिस को जानकारी

ACP सदर सर्किल अर्चना सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सामाजिक संस्था द्वारा नाबालिग से देह व्यापार कराने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने शनिवार को वहां पर छापा मारा। जब गिरफ्तार महिला से मामले की पूछताछ की गई तो उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।

महिला ने पहले किशोरी को अपनी बेटी बताया फिर जब उससे प्रमाण मांगे गए तो वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सकी। इसके बाद महिला ने कहा कि किशोरी उसकी बहन की बेटी है। बहन के पति का निधन हो गया है और वह बाहर रहती है। इसलिए उसने अपनी बेटी को उसके पास छोड़ा है।

किशोरी ने भी पुलिस को किया गुमराह

इसके बाद जब किशोरी से मामले की पूछताछ की गई तो उसने भी पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। किशोरी ने खुद को बालिग बताते हुए कहा कि वह यह सब अपनी मर्जी से कर रही है। जब पुलिस ने नाबालिग की पढ़ाई के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि उसने पब्लिक स्कूल से उसने पांचवीं तक पढ़ाई की है।

पुलिस ने स्कूल के रिकॉर्ड चेक किए तो पता चला कि उसकी उम्र 17 साल है। लेकिन पुलिस को जो आधार कार्ड दिखाया गया था उसमें नाबालिग की उम्र को 18 साल से अधिक दिखाया गया था।

पुलिस दोनों के बारे में जुटा रही जानकारी

मामले का खुलासा होने के बाद जब पुलिस ने घर की तलाशी ली तो घर में काफी संख्या में यूज्ड कंडोम मिले। बताया गया कि इनकी संख्या 200 के आसपास होगी। इससे पुलिस को यकीन हो गया कि वहां पर देह-व्यापार कराया जा रहा था।

फिलहाल पुलिस महिला और नाबालिग के बारे में औऱ अधिक जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस यह शक जता रही है कि नाबालिग को कहीं बाहर से तो नहीं लाया गया है। बता दें कि पुलिस महिला और नाबालिग के डीएनए टेस्ट कराए जाने की बात कह रही है।

Share this story