5 महीने बाद यूपी में आए 319 कोरोना केस:63 जिलों में पॉजिटिव केस, प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 1192

5 महीने बाद यूपी में आए 319 कोरोना केस:63 जिलों में पॉजिटिव केस, प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 1192 पहुंची

कोरोना के सबसे ज्यादा केस लखनऊ और गौतमबुद्ध नगर यानी नोएडा में मिले हैं। राजधानी में 66, गौतमबुद्ध नगर में 48, गाजियाबाद में 48, गोरखपुर में 10 आगरा में 9, प्रयागराज में 8, वाराणसी में 7 केस सामने आए हैं। इस दौरान 35 हजार 427 सैंपल की जांच की गई।

KGMU के माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट की हेड डॉ. अमिता जैन ने बताया कि अगले 10 से 15 दिन बेहद अहम होने वाले हैं। कोरोना के मामलों में आई तेजी सीजनल हो सकती है। सतर्कता बेहद जरूरी है।

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

लखनऊ । यूपी में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। 24 घंटे में 319 नए कोरोना मरीज मिले हैं। अक्टूबर 2022 यानी 5 महीने बाद 300 से ज्यादा केस आए हैं। इस समय 63 जिलों में कोरोना संक्रमित मरीज हैं। 319 केस आने के बाद प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 1192 पहुंच गई है। इस दौरान 151 मरीज रिकवर हुए।

शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की नई गाइडलाइन जारी की थी। इसमें कहा गया था कि सभी पॉजिटिव सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए KGMU भेजा जाएगा। विदेश से आने वालों को कोरोना जांच करानी होगी।

गौतमबुद्ध नगर, लखनऊ, गाजियाबाद में सबसे ज्यादा कोरोना केस
कोरोना के सबसे ज्यादा केस लखनऊ और गौतमबुद्ध नगर यानी नोएडा में मिले हैं। राजधानी में 66, गौतमबुद्ध नगर में 48, गाजियाबाद में 48, गोरखपुर में 10 आगरा में 9, प्रयागराज में 8, वाराणसी में 7 केस सामने आए हैं। इस दौरान 35 हजार 427 सैंपल की जांच की गई।

KGMU के माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट की हेड डॉ. अमिता जैन ने बताया कि अगले 10 से 15 दिन बेहद अहम होने वाले हैं। कोरोना के मामलों में आई तेजी सीजनल हो सकती है। सतर्कता बेहद जरूरी है।

  • अब आपको पढ़वाते हैं जीनोम सीक्वेंसिंग करने वाली KGMU की लैब प्रभारी डॉ. अमिता जैन ने क्या कहा-

सवाल: लखनऊ में कोरोना केस बढ़े हैं। आपके लैब में ही जीनोम सीक्वेंसिंग हो रही, कौन सा वेरिएंट सामने आ रहा है।

जवाब: मेरे ख्याल से अब यह सीजनल जैसा कुछ है। हमने 100 से ज्यादा पॉजिटिव सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग की है। जांच में कोई नया वेरिएंट नहीं मिला है। अभी भी ओमिक्रोन ही है। सतर्कता इसलिए जरूरी है, क्योंकि RNA वायरस तेजी से इवॉल्व होता है। यानी रूप बदलता है। यह समय लापरवाही का नहीं है। अगले 10 से 15 दिन बेहद अहम है। पूरी सतर्कता बरतनी होगी।

सवाल: संक्रमण से कैसे बचें? किसे ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है? कौन इसकी चपेट में आसानी से आ सकते हैं?

जवाब: मेरी जानकारी में बचने का बेस्ट तरीका CAB यानी कोविड एप्रोप्रियेट बेहवीयर है। हम पहले भी इसे अपना चुके हैं और आगे भी इसे अपनाकर सुरक्षित रह सकते हैं। कुछ दिन के लिए भीड़- भाड़ वाले किसी घनी आबादी के इलाके में जाने से बचें। किसी मीटिंग रूम में अजनबियों के साथ हैं, तो मास्क जरूर लगाए। कोरोना के केस में इजाफा हो रहा है। अभी पैनिक होने जैसे हालात नहीं हैं।

जो पहले से किसी असाध्य रोग की चपेट में हैं, या फिर बुजुर्ग अवस्था में हैं। उन्हें सबसे ज्यादा सतर्क रहना होगा। इसके अलावा बच्चों और गर्भवती महिलाएं या फिर स्तनपान कराने वाली महिलाओं को ज्यादा सतर्क रहना होगा।

10 दिन में मिले 1739 केस, 338% बढ़े एक्टिव केस

यूपी में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 1192 तक पहुंच गई है। 10 दिन के भीतर प्रदेश में 1739 पॉजिटिव केस आए हैं। इस दौरान कोरोना के एक्टिव केस की संख्या में भी 338% से ज्यादा इजाफा हुआ है। यानी एक्टिव केस 350 से बढ़कर 1192 तक पहुंच गए हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि ज्यादातर मरीजों को होम आइसोलेशन में रखकर ही इलाज किया जा रहा है।

यह फोटो सिविल अस्पताल में शनिवार को पहुंची भीड़ की है।

यह फोटो सिविल अस्पताल में शनिवार को पहुंची भीड़ की है।

24 घंटे में कुल 35 हजार 427 सैंपल की हुई जांच

सबसे ज्यादा सक्रिय मरीज गौतमबुद्ध नगर में हैं। यहां 298 एक्टिव केस हैं। वही, लखनऊ में 222 और गाजियाबाद में 145 केस हैं। इसके अलावा बुलंदशहर में 25 और वाराणसी में 53 केस हैं। शनिवार को 24 घंटे में कुल 35 हजार 427 सैंपल की जांच हुई है। इनमें से जिला अस्पताल में 11 हजार 382 जांच की गई।

वही, मेडिकल कॉलेज में 5784 जांच की गई। निजी लैब में 328 सैंपल की जांच की गई। इसके अलावा एंटीजन और ट्रू नॉट टेस्ट से भी सैंपल की जांच की गई। जिले की बात करे, तो कानपुर नगर में 1082 जांच, गाजियाबाद में 1464, लखनऊ में 1652, भदोही में 1287 अयोध्या में 818, मऊ में 31 सैंपल की जांच की गई।

 

Share this story