अतीक-अशरफ की हत्या से जुड़ी 12 तस्वीरें:16 सेकंड तक फायरिंग, 3 हमलावर तब तक गोली चलाते रहे जब तक दोनों मर नहीं गए

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ
प्रयागराज में शनिवार रात गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की रिमांड के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। सबसे पहले अतीक की कनपटी पर सटाकर गोली मारी गई, जबकि अशरफ के सीने में पहली गोली लगी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
दोनों की हत्या करने के बाद हमलावरों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश तिवारी, सनी और अरुण मौर्य के रूप में हुई है। मीडिया कर्मी बनकर आए इन हमलावरों ने 16 सेकेंड में ही 10 राउंड फायरिंग की। पहली गोली चलाने के बाद वे लगातार पिस्टल का ट्रिगर दबाते रहे।
12 तस्वीरों में सिलसिलेवार तरीके से देखिए माफिया ब्रदर्स का मर्डर
अतीक अहमद और अशरफ को शनिवार रात 10.30 बजे प्रयागराज पुलिस मेडिकल कराने के लिए कॉल्विन अस्पताल ले आई।
मेडिकल के लिए अस्पताल जाते समय मीडिया कर्मी दोनों से सवाल करने लगे। इसी दौरान मीडिया कर्मी बनकर तीन हमलावर पहुंचे और गोली चलाने लगे।
हमलावर ने गैंगस्टर अतीक अहमद की कनपटी पर सटाकर गोली मारी। पहली गोली अतीक को मारी गई। दूसरी गोली अशरफ के सीने में मारी।
गोली लगते ही दोनों भाई जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद भी हमलावरों ने दस से ज्यादा गोलियां चलाईं।
यही वो पहला हमलावर है, जिसने अतीक अहमद की कनपटी पर सटाकर गोली मारी थी। उसके बाद तब तक गोली चलाता रहा, जब तक अतीक और अशरफ दोनों मर नहीं गए।
हमलावर को पीछे से पकड़ने की कोशिश करता पुलिस कर्मी। फायरिंग होते ही मौके पर भगदड़ मच गई। कुछ पुलिस कर्मी भाग गए। फायरिंग में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया।
अतीक और अशरफ की हत्या करने के बाद तीनों हमलावरों ने पुलिस के सामने हाथ खड़े कर दिए। हमलावर सरेंडर...सरेंडर चिल्लाते रहे तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
हमलावर को पकड़ने के बाद पुलिस ने उन्हें जमीन पर गिरा दिया। इसी दौरान हमलावरों ने धार्मिक नारे भी लगाए। पुलिस गिरफ्तार कर सीधे जीप में डालकर थाने ले गई।
अतीक और अशरफ की डेडबॉडी काफी देर तक घटना स्थल पर ही पड़ी रही। अतीक कुछ देर तक तड़पता रहा, लेकिन कोई पुलिस वाला उसके पास तक नहीं पहुंचा। चार से पांच मिनट में ही उसकी जान निकल गई।
हत्या के करीब 20 मिनट बाद स्ट्रेचर लाया गया, जिस पर अतीक और अशरफ की डेडबॉडी को अस्पताल ले जाया गया।
प्रयागराज में घटनास्थल का दृश्य। मौके पर फोरेंसिक टीम सैंपल ले रही है। घटनास्थल के चारों तरफ खून फैला हुआ है। भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
जहां अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या की गई थी, उस जगह को बैरिकेड कर दिया गया है।