संभल में कोल्ड स्टोरेज की 100 फीट लंबी छत ढही:25 से ज्यादा के दबे होने की आशंका, 9 लोग निकाले गए, अमोनिया के डर से एरिया खाली कराया

संभल में कोल्ड स्टोरेज की 100 फीट लंबी छत ढही:25 से ज्यादा के दबे होने की आशंका, 9 लोग निकाले गए, अमोनिया के डर से एरिया खाली कराया

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

 

संभल। गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां AR कोल्ड स्टोरेज की छत ढह गई। मलबे में 20 से 25 लोगों के दबे होने की आशंका है। मौके पर पुलिस-प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई है। बुलडोजर और जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है। अमोनिया गैस के रिसाव के डर से एरिया खाली करा लिया गया है।

मुरादाबाद के DIG समेत संभल के DM और SP भी मौके पर पहुंच गए। SDRF की टीम मौके पर पहुंच चुकी है, जबकि NDRF पहुंचने वाली है। रेस्क्यू ऑपरेशन में मलबे में दबे 9 लोगों को गंभीर हालत में बाहर निकाला गया है। उनको मुरादाबाद के जिला अस्पताल भेजा है। हादसा कोतवाली चंदौसी क्षेत्र के इस्लाम नगर रोड स्थित ओरछी चौराहे का है।

इन दिनों किसान खेतों से आलू खोदकर कोल्ड स्टोरेज लेकर जा रहे हैं। AR कोल्ड स्टोरेज में बदायूं और संभल दोनों जिलों के किसान ट्रॉलियों में आलू लादकर लाए थे। तभी हादसा हो गया।

प्रत्यक्षदर्शी बोले- ऐसा लगा धमाका हो गया
प्रत्यक्षदर्शी राकेश ने बताया, कोल्ड स्टोरेज की लंबाई करीब 100 फीट होगी। रोज की तरह यहां आज भी सुबह से ही किसान आलू लेकर पहुंचे थे। मजदूर आलू की एक-एक बोरी को लॉट में लगा रहे थे। सुबह करीब 11 बजे अचानक बिल्डिंग भर भराकर गिर गई।

तेज धमाके जैसी आवाज सुनकर हम लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि कोल्ड स्टोरेज मलबे में तब्दील हो चुका था। लोगों की चीख-पुकार मची थी। करीब 20-25 लोग अंदर थे, जो मलबे में दब गए। इनमें मजदूर और कुछ किसान भी शामिल हैं।

लोगों को समझाने में जुटे डीएम-एसपी
हादसे की सूचना पर संभल के DM संभल मनीष बंसल और SP चक्रेश मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने मलबे में दबे लोगों के परिजनों को आश्वस्त किया कि सभी को सकुशल मलबे से बाहर निकाल लिया जाएगा। पुलिस ने लोगों को घटनास्थल की ओर जाने से रोका, ताकि राहत कार्य में बाधा न आए।

बताया जाता है कि कोल्ड स्टोर के इस चेंबर का 6 महीने पहले ही निर्माण हुआ था।

बताया जाता है कि कोल्ड स्टोर के इस चेंबर का 6 महीने पहले ही निर्माण हुआ था।

6 महीने पहले ही बना था चैंबर
जानकारी के मुताबिक, AR कोल्ड स्टोरेज का गिरा चेंबर 6 महीने पहले बनकर तैयार हुआ था। दमकल विभाग के अलावा यातायात पुलिस को भी रेस्क्यू ऑपरेशन में लगाया गया है। 5 JCB और हाइड्रा मशीन से मलबे को धीरे-धीरे हटाया जा रहा है, ताकि कोई आलू के बोरियों के नीचे न दब जाए। पुलिस के आलावा एक कंपनी पीएसी को भी मौके पर लगाया गया है।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। के मलबे में दबे होने की आशंका के चलते महिला रोने लगी।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। के मलबे में दबे होने की आशंका के चलते महिला रोने लगी।

1000 से ज्यादा आलू की बोरियां, एक-एक कर हटाया जा रहा
बताया जाता है कोल्ड स्टोरेज में 1000 से ऊपर आलू से भरी बोरियां लगी हैं। मलबे में ट्रॉलियां भी दबी हैं। डीएम ने बताया कि धीरे-धीरे मलबे को हटाया जा रहा है। आशंका है कि कुछ लोग आलू की बोरियों के नीचे भी दबे होंगे। इसलिए एक-एक कर बोरियों को हटाकर बाहर लाया जा रहा है।

कुछ लोग मलबे के ऊपर चढ़ गए जिन्हें हटाया गया।

कुछ लोग मलबे के ऊपर चढ़ गए जिन्हें हटाया गया।

अमोनिया के रिसाव का खतरा
बताया जा रहा है कि कोल्ड स्टोरेज की छत ढहने से अमोनिया गैस के रिसाव का खतरा भी बढ़ गया है। जिसके चलते आस-पास का इलाका खाली कराया जा रहा है। प्रशासन के अफसर लोगों को माइक से अनाउंस कर जगह खाली करने की अपील कर रहे हैं।

DIG बोले- NDRF के पहुंचते ही तेज होगा रेस्क्यू
मौके पर पहुंचे मुरादाबाद रेंज के DIG शलभ माथुर ने बताया, "NDRF की टीम मौके पर पहुंचने वाली है। इसके बाद राहत और बचाव कार्य में तेजी आएगी। मलबे में 20 से 30 लोगों के दबे होने की आशंका है। सभी को जल्द सुरक्षित बचाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल 9 लोगों को मलबे से निकालकर मुरादाबाद जिला अस्पताल भेजा गया है।"

माइक लेकर लोगों काे आसपास के इलाके से हटाया जा रहा है क्योंकि कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस के रिसाव की आशंका है।

माइक लेकर लोगों काे आसपास के इलाके से हटाया जा रहा है क्योंकि कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस के रिसाव की आशंका है।

  • हादसा और राहत कार्य की कुछ और तस्वीरें भी देखें

मौके पर राहत कार्य में जुटी SDRF की टीम।

मौके पर राहत कार्य में जुटी SDRF की टीम।

मलबे में दबे कुछ लोगों को निकालकर चंदौसी अस्पताल भेजा गया है।

मलबे में दबे कुछ लोगों को निकालकर चंदौसी अस्पताल भेजा गया है।

Share this story