यमुनानगर: 2024 में भाजपा के साथ ही चुनाव लड़ा जाएगा: अजय चौटाला
 

df

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

यमुनानगर । जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह चौटाला कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में मंगलवार दोपहर को यमुनानगर पहुंचे। जगाधरी स्थित जिला कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि थोड़े समय में ही हमारी पार्टी ने पूरे प्रदेश भर में पार्टी का संगठन खड़ा किया है। और अब इसका विस्तार बूथ स्तर तक किया जाएगा। जिसके किए पर और कार्यकर्ताओं को संगठित किया जाएगा।

बुढ़ापा पेंशन 5100 रूपये किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव से पहले यह वादा पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने इनेलो महासचिव अभय चौटाला के सवाल पर कहा कि विधानसभा में असभ्य भाषा बोलना या किसी का तिरस्कार करना यह आपके चरित्र को दर्शाता है जो मर्यादित नही है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी पूरे विश्व में ही एक मुद्दा बना हुआ है। सरकार इसका आकलन कर लगातार रोजगार देने की और अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि 2024 में हमारा और भाजपा का गठबंधन संयुक्त रूप से चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा कि इनेलो और कांग्रेस का अगर गठबधन होता है तो यह उनका विषय है और राजनीति में यह सम्भव है। खेल मंत्री संदीप सिंह को लेकर उन्होंने कहा कि यह इस्तीफा देना उनका व्यक्तिगत सवाल है।

मामले की अभी जांच जारी है। सरपंचों के विरोध को लेकर उन्होंने कहा कि ई-टेंडरिंग प्रणाली को एक बार सरपंचों को देखना चाहिए। अगर कोई खामियां या सुझाव आते हैं तो उसमें भी बदलाव किया जा सकता है। इस मौके पर पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष निशान सिंह सहित सभी वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।
 

Share this story