यमुनानगर: भाजपा कार्यकर्ता पूरी मेहनत से आगे बढ़ाने का काम करते है: कंवर पाल

यमुनानगर: भाजपा कार्यकर्ता पूरी मेहनत से आगे बढ़ाने का काम करते है: कंवर पाल

 Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

यमुनानगर। जगाधरी विधानसभा स्तरीय त्रिदेव सम्मेलन का आयोजन जगाधरी में मंगलवार को किया गया। जिसमें परिवहन मंत्री असीम गोयल ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के 230 बूथों के त्रिदेव कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि त्रिदेव कार्यकर्ताओं में बूथ अध्यक्ष ,बूथ पालक व बीएलए 2 सम्मिलित होता है।

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि केंद्र में व बहुत से राज्यों में भाजपा की सरकार है। भाजपा कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ भाजपा को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं। हरियाणा सरकार में परिवहन एवं महिला बाल विकास मंत्री आसीम गोयल ने भाजपा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि सभी त्रिदेव कार्यकर्ताओं सहित भाजपा पदाधिकारी अपने-अपने बूथों पर मेहनत करें। भाजपा का बूथ जीता चुनाव जीता,जीत का मूल मंत्र रहा है। बीजेपी का वोट प्रबंधन सबसे मजबूत माना जाता है। भाजपा के पास पन्ना प्रमुख, बूथ पालक ,शक्ति केंद्र प्रमुख शक्ति केंद्र पालक, मंडल कार्यकारिणी, जिला कार्यकारणी, प्रदेश कार्यकारिणी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी मौजूद है। संगठन भाजपा को मजबूती दिलाता है। विपक्षी राजनीतिक दलों के पास संगठन के नाम पर कुछ नहीं है केवल हवा हवाई बातें हैं।

उन्होंने कहा कि चुनाव में बूथ प्रबंधन सबसे महत्वपूर्ण होता है। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को जमकर मेहनत करनी है और अपने बूथ से कम से कम 50 प्रतिशत मत भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में करवाना है, इसके लिए भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता जनता के साथ संवाद कायम रखें।

Share this story