सुकमा : एक लाख के इनामी नक्सली नाट्य मंडली अध्यक्ष ने किया आत्मसमर्पण
 

 सुकमा : एक लाख के इनामी नक्सली नाट्य मंडली अध्यक्ष ने किया आत्मसमर्पण

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

सुकमा । जिले के चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नक्सल प्रभावित चिंतागुफा इलाके में सक्रिय एक लाख के इनामी नक्सली चेतना नाट्य मंडली अध्यक्ष दुधी बुधरा ने रविवार को नक्सल ऑपरेशन कार्यालय में उप पुलिस अधीक्षक संजय सिंह एवं द्वितीय कमान अधिकारी सीआरपीएफ दीपक सिंह के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक लाख का इनामी दुधी 2018 में नक्सली संगठन में काम कर रहा था। वह नक्सलियों की चेतना नाट्य मंडली में सदस्य के रूप में नक्सली संगठन से जुड़ा था। आत्मसमर्पित नक्सली को प्रोत्साहन राशि के अलावा पुनर्वास नीति का लाभ मिलेगा।

Share this story