असम में भाजपा के 28 हजार बूथों पर सुनी गयी प्रधानमंत्री के 'मन की बात'

असम में भाजपा के 28 हजार बूथों पर सुनी गयी प्रधानमंत्री के 'मन की बात'

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 100वें एपिसोड को लेकर देश के अन्य हिस्सों के साथ असम में भी भारी उत्साह देखा गया। असम राजभवन और असम प्रदेश भाजपा मुख्यालय समेत राज्य के 28 हजार भाजपा के बूथों पर 'मन की बात' को सुनने की व्यवस्था की गयी थी। भाजपा का दावा है कि इस रेडियो कार्यक्रम को असम में 50 लाख से अधिक कार्यकर्ता शामिल हुए हैं।

प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा, प्रदेश अध्यक्ष भवेश कलिता के साथ ही बड़ी संख्या में नेता, कार्यकर्ता एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग मौजूद थे। इसके अलावा राज्य के 13 स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में लोकसभा एवं राज्यसभा के सांसद मौजूद रहे।

डिब्रूगढ़ में केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, नलबाड़ी में दिलीप सैकिया, डिब्रूगढ़ में रामेश्वर तेली, चराईदेव में तपन कुमार गोगोई, शोणितपुर में पल्लव लोचन दास, कछार में राजदीप रॉय, कामरूप (मेट्रो) में क्वीन ओझा, धेमाजी में प्रदान बरुवा, धुबड़ी में पवित्र मार्घेरिटा, बरपेटा में भुवनेश्वर कलिता, गोलाघाट में कामाख्या प्रसाद तासा, कछार में कृपानाथ मल्लाह, वेस्ट कार्बी आंगलोंग में हरेन सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ 'मन की बात' कार्यक्रम को सुना।

उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 2014 से प्रसारित हो रहे 'मन की बात' के माध्यम से नरेन्द्र मोदी देश के आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक, राजनीतिक आदि विभिन्न क्षेत्रों के सकारात्मक पहलुओं और उपलब्धियों की चर्चा करते रहे हैं।
 

Share this story