होली का उत्सव सभी धर्म संप्रदाय के लोग मिलकर मनाएं : राजेश ठाकुर
Wed, 8 Mar 2023

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ
रांची । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने राज्य वासियों को होली की शुभकामनाएं दी है। ठाकुर ने बुधवार को कहा कि प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के रंगों से सराबोर होकर होली का उत्सव सभी धर्म संप्रदाय के लोग मिलकर मनाएं । हमारी कामना है कि होली जन-जन के जीवन में सुख, शांति, उन्नति, समृद्धि के साथ खुशहाली लाए।
उन्होंने कहा कि होली के अलग-अलग रंग हमें जीवन की विविधताऒं का सम्मान करना सिखाते है। इस पर्व के माध्यम से हम समाज में एकजुटता की भावना को उत्सव की तरह मनाते है। यह लोगों के बीच बंधन को मजबूत करता है और उन्हें एक साथ लाने का त्योहार है।