बिहार के बांका में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

बिहार के बांका में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

बांका । जिले के अमरपुर शहर स्थित गोला चौंक के समीप शुक्रवार की सुबह अज्ञात वाहन के धक्के से एक वृद्ध की मौत हो गयी।मृतक शहर के वार्ड नंबर दस महादलित टोला निवासी जगदीश दास (75) बताया जा रहा है।

पुलिस जानकारी के अनुसार रोजाना की भांती शुक्रवार की सुबह जगदीश दास चाय पीने के लिए गोला चौंक जा रहा था। इसी दौरान विपरित दिशा से आ रही अज्ञात वाहन ने वृद्ध को टक्कर मार दिया। जिसमें घटना स्थल पर ही वृद्ध की मौत हो गयी।

इस घटना के बाद मौके पर से वाहन चालक अपनी वाहन लेकर भागने में सफल रहा। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और परिजनों की चित्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष विनोद कुमार, सहायक अवर निरीक्षक खुर्शीद आलम, सहायक अवर निरीक्षक दीनानाथ राय पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया।

घटना स्थल पर मौजुद मृतक के परिजन तथा ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से गोला चौंक पर लगी सीसीटीवी कैमरा खंगालने की मांग किया। ताकि घटना का खुलासा हो सके।

परिजनों ने बताया कि मृतक पेंटर का काम करता था। लगभग दो वर्ष पुर्व बीमारी से उनकी पत्नी की मौत हो गयी थी। मृतक को दो पुत्र एवं एक पुत्री है। मृतक का बड़ा पुत्र अशोक दास तथा छोटा पुत्र रविन्द्र दास दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। जबकि मृतक की पुत्री अपने पति के साथ मृतक के आवास पर रहती है।

वार्ड वासियों ने बताया कि मृतक काफी मृदुल तथा मिलनसार प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। घटना की सूचना मिलते ही वार्ड नंबर दस के पार्षद प्रदीप कुमार उर्फ पप्पू साह, मुख्य पार्षद पति सह युवा समाजसेवी राजेश उर्फ संजय साह, वार्ड नंबर छह के पार्षद अशोक साह मृतक के आवास पर पहुंच कर घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। घटना की सूचना दिल्ली में रह रहे मृतक के दोनों पुत्रों को दे दिया गया है ।
 

Share this story