बाल विवाह रोकथाम को लेकर फारबिसगंज प्रखंड स्तरीय कमिटी की बैठक

https://www.youtube.com/watch?v=Jfhg_uvlhhE

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

अररिया। फारबिसगंज प्रखंड कार्यालय के सभागार में बाल विवाह के रोकथाम को लेकर प्रखंड स्तरीय कमिटी की बैठक हुई।बैठक फारबिसगंज प्रखंड प्रशासन,जागरण कल्याण भारती एवं कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता फारबिसगंज बीडीओ राजकिशोर प्रसाद शर्मा ने किया।जबकि कार्यक्रम का संचालन जागरण कल्याण भारती के अध्यक्ष संजय कुमार ने किया।मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. आशुतोष कुमार ,सीडीपीओ बंसती कुमारी, बीडब्लूओ दीपक कुमार ,प्रखंड अलपसंख्यक कल्याण पदाधिकारी दीपा कुमारी, प्रभारी बीईओ नवीन कुमार समेत प्रखंड के सभी पंचायत के बाल संरक्षण समिति के अध्यक्ष- सह- मुखिया,जागरण कल्याण भारती के सोनु कुमार आदि उपस्थित थे।

बैठक में बाल विवाह से संबंधित मामला संज्ञान में आने पर मुखिया को त्वरित सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी को देने का निर्देश दिया गया।दहेज लेन-देन से संबंधित मामला संज्ञान में आने पर जिला कल्याण पदाधिकारी को सूचित करने की भी बात बैठक में हुई।

बैठक में बिहार विवाह पंजीकरण नियमावली,2006 में मुखिया को विवाह पंजीकरण का दायित्व दिये जाने की जानकारी देते हुए बताया गया कि विवाह पंजीकरण के लिए विवाह का वैध होना अनिवार्य है।पंचायत क्षेत्र अंतर्गत हर वैध विवाह का पंजीकरण करना मुखिया एवं पंचायत सचिव के लिए अनिवार्य है।

विवाहों को पंजीकृत करने से बाल विवाह के मामलों में अंकुश लगाया जा सकने की बात कही गई।इसके अलावा प्रत्येक ग्राम सभा एवं वार्ड सभा की बैठक के एजेंडे में बाल विवाह प्रतिषेध एवं दहेज उन्मूलन का बिन्दु को अवश्य सम्मिलित किये जाने पर बल दिया गया।
 

Share this story