महाराष्ट्र में बस खाई में गिरी, 13 की मौत:रस्सी के सहारे स्थानीय लोगों ने 29 यात्रियों को रेस्क्यू किया, 40 से ज्यादा लोग सवार थे

महाराष्ट्र में बस खाई में गिरी, 13 की मौत

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

मुंबई । महाराष्ट्र के रायगढ़ के खोपोली इलाके में शुक्रवार की रात एक बस 700 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। अब तक 29 लोगों का स्थानीय लोगों की मदद से रस्सी के जरिए रेस्क्यू किया गया है। इनमें से कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

हादसा खंडाला और खोपोली के बीच पुराने नेशनल हाईवे पर शिंगरोबा घाट से उतरते समय हुआ। फिलहाल हादसे की वजह सामने नहीं आई है। बस पुणे से मुंबई जा रही थी।

पुलिस ने बताया कि हादसा बहुत दर्दनाक था, बस में महिलाएं और छोटे बच्चे भी सवार थे।

पुलिस ने बताया कि हादसा बहुत दर्दनाक था, बस में महिलाएं और छोटे बच्चे भी सवार थे।

गोरेगांव के थे यात्री, कार्यक्रम में शामिल होने पुणे गए थे
पुलिस के मुताबिक हादसे की खबर मिलते ही बोर घाट पुलिस, खोपोली पुलिस और स्थानीय लोग मदद के लिए आए। सभी घायलों को इलाज के लिए खोपोली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं बस में सवार यात्री गोरेगांव क्षेत्र के एक संगठन के थे, सभी एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पुणे गए थे और वहां से वापस लौट रहे थे।

हादसे की तस्वीरें...

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बस करीब 700 फीट नीचे खाई में गिरी। गिरने के बाद पूरी तरह तहस-नहस हो गई।।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बस करीब 700 फीट नीचे खाई में गिरी। गिरने के बाद पूरी तरह तहस-नहस हो गई।।

खाई में पत्थर होने की वजह से ज्यादा नुकसान हुआ, अब भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

खाई में पत्थर होने की वजह से ज्यादा नुकसान हुआ, अब भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

स्थानीय लोगों ने रस्सी के सहारे यात्रियों को 25 लोगों का रेस्क्यू किया।

Share this story