पास गए बिना भारतीय नौसेना के जवान कर पाएंगे दुश्मन का सफाया, DRDO ने बनाया हथियारों से लैस खास बोट

पास गए बिना भारतीय नौसेना के जवान कर पाएंगे दुश्मन का सफाया, DRDO ने बनाया हथियारों से लैस खास बोट

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

पुणे। भारतीय नौसेना के जवान आने वाले दिनों में दुश्मन के पास गए बिना उनका सफाया कर सकते हैं। इसके लिए  DRDO (Defence Research and Development Organisation) ने खास बोट तैयार किया है।

इसे हथियारों से लैस किया गया है। इस बोट को रिमोट की मदद से दूर से ही ऑपरेट किया जा सकता है। 

महाराष्ट्र के पुणे में DRDO ने रिमोट से कंट्रोल होने वाले तीन हथियारबंद बोट को टेस्ट किया। इस बोट पर किसी इंसान को तैनात करने की जरूरत नहीं होती।

इसे युद्धपोत या पेट्रोलिंग करने वाले जहाज पर रखा जा सकता है और जरूरत पड़ने पर समुद्र में उतारकर इस्तेमाल किया जा सकता है। 

DRDO tests 3 unmanned remotely controlled weaponised boats in Pune vva

टोही अभियान और गश्त के लिए होगा इस्तेमाल

डीआरडीओ के अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान के समूह निदेशक पीएम नाइक ने बताया कि बोट में लगा कैमरा ग्राउंड कंट्रोल स्टेशन तक रियल टाइम वीडियो फीड भेजता है।

यह नाव टोही अभियान और गश्त के लिए उपयोगी है। नाव पर हथियार लगाया गया है। जरूरत पड़ने पर इसकी मदद से दुश्मन पर हमला किया जा सकता है। हम वर्तमान में भामा आस्केड बांध में इसका टेस्ट कर रहे हैं।

4 घंटे तक काम करता है बोट

गौरतलब है कि DRDO ने इन नावों को प्राइवेट डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग स्टार्ट-अप सागर डिफेंस इंजीनियरिंग के सहयोग से विकसित किया है। इस नाव के इस्तेमाल से नौ सैनिकों को जान जोखिम में नहीं डालना पड़ेगा।

बोट करीब 4 घंटे तक काम कर सकता है। वर्तमान में बोट की अधिकतम रफ्तार 18.52 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इसे बढ़ाकर 46 किलोमीटर प्रतिघंटा किया जाएगा।

3इन नावों के कुछ वैरिएंट में लिथियम बैटरी के साथ इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है, जबकि कुछ में पेट्रोल से चलने वाला ऑन बोर्ड इंजन है।

Share this story