पिता लालू को किडनी डोनेट करने के पर बेटी रोहणी की तारीफ़, BJP नेता ने कहा- आप एक आदर्श बेटी, हमें गर्व है

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ
पटना। राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष व बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव का सोमवार को सिंगापुर में सफल किडनी ट्रांसप्लांट हुआ। लालू को उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने ही किडनी डोनेट की।
सूत्रों के मुताबिक़ इस सफल ऑपरेशन के बाद लालू यादव और उनकी बेटी रोहिणी आचार्य दोनों ही स्वस्थ हैं। रोहिणी आचार्य अपने पिता लालू प्रसाद यादव को किडनी डोनेट करने के बाद काफी तारीफें बटोर रही हैं। पूरे देश से रोहिणी की तारीफों वाले सन्देश आ रहे हैं।
बीजेपी के दिग्गज नेता गिरिराज सिंह आम तौर पर लालू यादव के बड़े राजनीतिक आलोचक माने जाते हैं। लेकिन उन्होंने भी ट्विटर पर लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य की प्रशंसा की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि "रोहिणी आचार्य आदर्श बेटी हैं, मुझे आप पर गर्व है।
आपने आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मिसाल कायम की है।" गिरिराज सिंह के आलावा भी पूरे देश से लालू के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना के साथ ही रोहिणी की प्रशंसा वाले कमेंट्स आ रहे हैं।
“बेटी हो तो रोहणी आचार्य जैसी” गर्व है आप पर… आप उदाहरण होंगी आने वाले पीढ़ियों के लिए । pic.twitter.com/jzg3CTSmht
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) December 5, 2022
तेजस्वी ने किया ये ट्वीट
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी अस्पताल से एक अपडेट साझा किया और लोगों को उनकी प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, "पापा का किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन सफल होने के बाद उन्हें ऑपरेशन थिएटर से आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था। डोनर बड़ी बहन रोहिणी आचार्य और राष्ट्रीय अध्यक्ष दोनों स्वस्थ हैं। आपकी प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए साधुवाद।"
पापा का किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन सफलतापूर्वक होने के बाद उन्हें ऑपरेशन थियेटर से आईसीयू में शिफ्ट किया गया।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) December 5, 2022
डोनर बड़ी बहन रोहिणी आचार्य और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी दोनों स्वस्थ है। आपकी प्रार्थनाओं और दुआओं के लिए साधुवाद। 🙏🙏 pic.twitter.com/JR4f3XRCn2
ऑपरेशन से कुछ घंटे पहले, रोहिणी ने अपने पिता के साथ सर्जरी से पहले की एक तस्वीर शेयर किया। तस्वीर के साथ रोहिणी ने लिखा- "रॉक एंड रोल के लिए तैयार। मुझे शुभकामनाएं दें"।
Ready to rock and roll ✌️
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) December 5, 2022
Wish me a good luck 🤞 pic.twitter.com/R5AOmFMW0E