विवादित भर्तियों को रद्द करना सराहनीय कदम : मुख्यमंत्री धामी

धानसभा सचिवालय में हुईं 228 नियुक्तियों को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी द्वारा निरस्त करने के फैसला की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सराहना की है।

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के 

देहरादून। विधानसभा सचिवालय में हुईं 228 नियुक्तियों को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी द्वारा निरस्त करने के फैसला की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सराहना की है।

मुख्यमंत्री धामी ने ट्वीट कर कहा कि पूर्व में विधानसभा अध्यक्ष को भेजे गए अनुरोध पत्र के क्रम में अनियमित विधानसभा भर्तियों पर कार्रवाई प्रदेश सरकार की सुशासन नीति को लेकर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष द्वारा विवादित भर्तियों को रद्द करना सराहनीय कदम है। राज्य सरकार भविष्य में होने वाली भर्तियों में पूर्ण पारदर्शिता लाने हेतु एक कारगर नीति बनाने पर कार्य कर रही है।

Share this story