छपरा में मजदूरी कर घर लौटे 6 मजदूर, फिर ऐसा क्या हुआ की 2 की मौत, 1 के आंखों की छिन गई रोशनी

छपरा में मजदूरी कर घर लौटे 6 मजदूर, फिर ऐसा क्या हुआ की 2 की मौत, 1 के आंखों की छिन गई रोशनी

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

छपरा। बिहार के छपरा जिले में जहरीली शराब पीने से 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर है। जबकि एक शख्स की आंखों की रोशनी चली गई। मामला छपरा जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के रामदासपुर जीपुरा गांव की है।

घटना के बाद से मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव वालों का कहना है कि गांव के 6 लोगों ने एकसाथ शराब पी थी। शराब पीने के बाद सभी की तबियत बिगड़ गई।

पेट दर्द, उल्टी और सांस लेने में परेशानी के बाद सभी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां दो लोगों की मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। पुलिस को भी सूचना नही दी गई है। पुलिस के डर से ही शवों का पोस्टमार्टम नही कराया गया। 

मजदूरी करने के बाद पी थी शराब

ग्रामीणों ने बताया कि शराब पीने वाले सभी लोग मजदूरी करते हैं। सभी 1 अगस्त को गांव में एक मकान निर्माण काम में लगे थे। काम खत्म करने के बाद सभी ने एक साथ शराब पी। जिसके बाद सभी की तबियत बिगड़ गई।

आनन- फानन में सभी को अस्पताल ले जाया गया। जहां दो की मौत हो गई। मृतकों में रोहित कुमार (25), मिंटू कुमार (26) शामिल हैं। जबकि सुनील कुमार नामक युवक की आंखों की रौशन चली गई है। अन्य तीनों का इलाज चल रहा है। घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है। लोगों में शराब कहाँ से लाई इसकी जानकारी कोई नही दे पा रहा है। 

बिहार में शराब बंद फिर भो हो रहा अवैध कारोबार

बिहार में शराब पर पाबंदी लगाई गई है। बावजूद इसके शराब का अवैध कारोबार जारी है। कई लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत भी हुआ है।

अवैध शराब कारोबार पर रोक लगाने के लिए सरकार ने कई तरह के हतकंडे अपनाएं लेकिन अवैध शराब का कारोबार नहीं रुक रहा है। पानापुर क्षेत्र में ही पिछले 5 दिनों में पांच लोगों की संदिग्ध मौत हुई। सभी की मौत का कारण जहरीली शराब  बताया जा रहा है।

Share this story