हिमाचल में 2 नेशनल हाईवे समेत 223 सड़कें बंद, 220 रूटों पर बस सेवाएं प्रभावित फिर बर्फबारी होगी , घने कोहरे का येलो अलर्ट

हिमाचल में 2 नेशनल हाईवे समेत 223 सड़कें बंद, 220 रूटों पर बस सेवाएं प्रभावित फिर बर्फबारी होगी , घने कोहरे का येलो अलर्ट

हिमाचल में 2 दिन बर्फबारी के बाद 17 जनवरी तक प्रदेशभर में मौसम साफ रहेगा। मगर, 18 और 19 को फिर बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। इस बीच मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों में अगले 3 दिन घना कोहरा छाने व शीतलहर चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।

बीते 48 घंटे के दौरान ऊंचे क्षेत्रों में हुई ताजा बर्फबारी के बाद लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। 2 नेशनल हाईवे सहित 223 सड़कें 3 दिन से बंद हैं।

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ 

शिमला । हिमाचल में 2 दिन बर्फबारी के बाद 17 जनवरी तक प्रदेशभर में मौसम साफ रहेगा। मगर, 18 और 19 को फिर बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। इस बीच मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों में अगले 3 दिन घना कोहरा छाने व शीतलहर चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।

बीते 48 घंटे के दौरान ऊंचे क्षेत्रों में हुई ताजा बर्फबारी के बाद लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। 2 नेशनल हाईवे सहित 223 सड़कें 3 दिन से बंद हैं। इससे रविवार को भी 160 से अधिक रूटों पर परिवहन सेवाएं बाधित हुईं। इस वजह से खासकर मरीजों व प्रसूति महिलाओं को अस्पताल पहुंचने में दिक्कत हो रही है।

किन्नौर, लाहौल स्पीति और चंबा के पांगी-भरमौर, मनाली में बर्फ जमने से सड़क पर शीशा सा जम गया है। इससे सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है। PWD ने कुछ सड़कों को यातायात के लिए खोल भी दिया है, लेकिन उन पर भी अभी सफर जोखिम-भरा हो सकता है। इसे देखते हुए सरकार ने सभी को संभलकर गाड़ी चलाने की एडवाइजरी जारी की है।

इन क्षेत्रों में नहीं पहुंची दैनिक उपभोग की खाद्य वस्तुएं
सड़कें बंद होने से पांगी, भरमौर, मनाली, लाहौल स्पीति इत्यादि क्षेत्रों में बीते कल और आज भी दैनिक उपभोग की खाद्य वस्तुओं दूध, ब्रेड, दही, मक्खन व सब्जियों की सप्लाई नहीं पहुंच पाई थीं। हालांकि अपर शिमला में दोपहर तक लगभग अधिकांश सड़कें बहाल कर दी गईं, जिससे दोपहर तक दैनिक उपभोग की खाद्य वस्तुओं की सप्लाई सुनिश्चत हो पाई।

दर्जनों गांवों में बिजली गुल
बिजली बोर्ड के अनुसार 600 से ज्यादा ट्रांसफॉर्मर से विद्युत सप्लाई बहाल कर दी गई है। अब केवल 32 ही ट्रांसफॉर्मर बंद बताएं जा रहे हैं। जहां लाईट नहीं है, वहां कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

कृषि-बागवानी और पर्यटन उद्योग के लिए यह टॉनिक
बेशक बर्फबारी से कुछ दिन लोगों के लिए दुश्वारियां बढ़ती हैं, मगर प्रदेश की खेतीबाड़ी, बागवानी और पर्यटन उद्योग के लिए यह टॉनिक का काम करेगी।

 

यह NH और स्टेट हाईवे अवरुद्ध

  • NH मनाली-लेह जगह-जगह बंद
  • NH काजा-ग्रांफू भी कई स्थानों पर बंद

बर्फबारी थमने के बाद रोहतांग टनल का नजारा।

बर्फबारी थमने के बाद रोहतांग टनल का नजारा।

लाहौल स्पीति में 148 सड़कें बंद
लाहौल स्पीति जिले में सबसे ज्यादा 148 सड़कें, कुल्लू में 42, मंडी 19, शिमला में 6, चंबा में 3, कांगड़ा में 2, किन्नौर में 2 और सिरमौर में 1 सड़क बंद हैं।

Share this story