रोहित शर्मा का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 48वां शतक : भारत के लिए संयुक्त रूप से तीसरे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने 

Rohit Sharma

Newspoint24/newsdesk

 

नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में है। इसका कारण है कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल के शतक। रोहित शर्मा ने दूसरे दिन भारत की पारी के 58वें ओवर में 12वां टेस्ट शतक पूरा किया। उन्होंने इसके लिए 154 गेंद लिए। इस शतक के साथ उन्होंने भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़, लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे की बराबरी कर ली।

 

रोहित शर्मा का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह 48वां शतक था। वह भारत के लिए संयुक्त रूप से तीसरे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उनके अलावा राहुल द्रविड़ के 48 शतक हैं। सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा 100 शतक हैं। वहीं टीम इंडिया  के पूर्व कप्तान विराट कोहली के 80 शतक हैं। विराट इस सीरीज में पिता बनने के कारण नहीं खेले हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक

100 – सचिन तेंदुलकर
80-विराट कोहली
48 – राहुल द्रविड़
48 – रोहित शर्मा
38 – वीरेंद्र सहवाग
38 – सौरव गांगुली

रोहित शर्मा ने सुनील गावस्कर की बराबरी की

इंग्लैंड को खिलाफ बतौर ओपनर टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक संयुक्त रूप से रोहित शर्मा के नाम हो गए हैं। रोहित के अलावा सुनील गावस्कर ने 4 शतक जड़े हैं। इसके अलावा विजय मर्चेंट, मुरली विजय और केएल राहुल ने 3-3 शतक जड़े हैं। रोहित शर्मा ने 12वां टेस्ट शतक जड़कर रवि शस्त्री और मोहिंदर अमरनाथ को पीछे छोड़ा।

इंग्लैंड के विरुद्ध भारत के किसी सलामी बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक टेस्ट शतक

4 – सुनील गावस्कर
4 – रोहित शर्मा
3- विजय मर्चेंट
3-मुरली विजय
3- केएल राहुल

पॉली उमीरगर अजिंक्य रहाणे और मुरली विजय की बराबरी की

रोहित शर्मा के अलावा पॉली उमीरगर, अजिंक्य रहाणे और मुरली विजय के 12 टेस्ट शतक हैं। उमरीगर के 59 मैच और 94 पारी में 12 शतक हैं। रोहित के 59 टेस्ट और 101 पारी में। रहाणे के 85 टेस्ट और 114 पारी और मुरली विजय के 61 मैच और 105 पारी में हैं।

सचिन तेंदुलकर की बराबरी की

रोहित शर्मा ने 48वां अंतरराष्ट्रीय शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली। भारत के लिए 30 साल की उम्र के बाद सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड रोहित और सचिन के नाम संयुक्त रूप से हो गया। दोनों के 35-35 शतक हैं। राहुल द्रविड़ के 26 शतक हैं।

भारत के लिए सर्वाधिक शतक 30 वर्ष की आयु के बाद

35 – रोहित शर्मा
35 – सचिन तेंदुलकर
26- राहुल द्रविड़

Share this story