FIFA World Cup : फ्रांस से हार के बाद बौखलाए मोरक्को के फैन, हिंसा-आगजनी  पुलिस से झड़प, गाड़ियों में आग लगाई

FIFA World Cup : फ्रांस से हार के बाद बौखलाए मोरक्को के फैन, हिंसा-आगजनी  पुलिस से झड़प, गाड़ियों में आग लगाई

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ
 

अल बैत। फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मोरक्को के हार के बाद उनके फैंस ने ब्रुसेल्स और पेरिस की सड़कों उत्पात मचाया। उनकी पुलिस के साथ झड़प भी हुई। यही नहीं फ्रांस में कई जगहों पर मोरक्को के फैन्स और फ्रांस के समर्थकों के बीच झड़प हुई।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मोरक्को फैन्स ब्रसेल्स के साउथ स्टेशन पर इकट्ठा हुए और जमकर उत्पात मचाया। फैन्स ने जमकर आगजनी भी की। पुलिस के साथ भी कई जगह उनकी झड़प हुई। कई जगह पुलिस को वाटर कैनन और टियर गैस का भी इस्तेमाल करना पड़ा। पुलिस ने कुछ मोरक्को फैन्स को गिरफ्तार भी किया है। वहीं पेरिस में भी फ्रांस की जीत पर खुशी मना रहे समर्थकों और मोरक्को के फैंस के बीच झड़प हुई। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को तैनात किए गए।

लगातार दूसरी बार फ्रांस फाइनल में
फीफा वर्ल्ड कप में बुधवार देर रात हुए सेमीफाइनल में फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराया। जीत के साथ फ्रांस वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंच गया। टीम ने 2018 में वर्ल्ड कप जीता था। वहीं, वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने में वाली पहली अफ्रीकी टीम मोरक्को का वर्ल्ड कप में सफर खत्म हो गया। इसके साथ ही अफ्रीकी देशों और अरब देशों की उम्मीदें खत्म हो गई।

बेल्जियम, स्पेन और पुर्तगाल जैसी बड़ी टीमों को हराने के बाद वे सेमीफाइनल में फ्रांस को नहीं हरा सके। फ्रांस की ओर से 5वें मिनट में थियो हर्नांडेज और 79वें मिनट में रैंडल कोलो मुआनी ने गोल दागे। मोरक्को एक भी गोल नहीं स्कोर कर सका।

मैच शुरू होते ही बनाई लीड
फ्रांस ने मैच के 5वें मिनट में ही गोल दाग दिया। गोल टीम के मिडफील्डर थियो हर्नांडेज ने किया। फ्रांस के प्लेयर ग्रीजमेन बॉल को अंदर लेकर आए। उन्होंने बॉल एम्बाप्पे को दी। इतने में मोरक्को के खिलाड़ियों ने बॉल को रोकने का प्रयास किया और बॉल टकराकर हर्नांडेज के पास आ गई। हर्नांडेज ने शॉट मारा और बॉल को नेट के अंदर पहुंचा दिया।

65वें मिनट में जीरूड हुए सब्स्टीट्यूट
मैच के 65वें मिनट में फ्रांस के खिलाड़ी ओलिवर जीरूड सब्स्टीट्यूट हो कर बाहर चले गए। उनकी जगह पीच पर मार्कस थुराम आए। जीरूड ने इस वर्ल्ड कप में 4 गोल दागे हैं।

रैंडल कोलो मुआनी ने आते ही दागा गोल
फ्रांस के प्लेयर रैंडल कोलो मुआनी ने पिच पर आते ही गोल दाग दिया। मुआनी दूसरे हाफ के 79वें मिनट में ओस्मान डेम्बेले की जगह आए। उन्होंने पिच पर कदम रखते ही 79वें मिनट में एम्बाप्पे के पास पर गोल दाग दिया। इसी के साथ मुआनी ने अपना पहला इंटरनेशनल गोल स्कोर किया।

फ्रांस के मोआनी ने सेमीफाइनल का सेकेंड गोल स्कोर किया।

फ्रांस के मोआनी ने सेमीफाइनल का सेकेंड गोल स्कोर किया।

52वें मिनट में एम्बाप्पे ने गोल मारने के लिए रन लिया। डिफेंडर ने उन्हें बॉक्स में टैकल किया और वे गिर पड़े। मेडिकल सुपरविजन के बाद उन्होंने खेलना जारी रखा।

52वें मिनट में एम्बाप्पे ने गोल मारने के लिए रन लिया। डिफेंडर ने उन्हें बॉक्स में टैकल किया और वे गिर पड़े। मेडिकल सुपरविजन के बाद उन्होंने खेलना जारी रखा।

मौके बनाते रह गया मोरक्को
मैच में मोरक्को मौके ही बनाते रह गया। उसने मैच में एक भी गोल नहीं किया। लीड लेने के बाद फ्रांस ने मोरक्को को मौके तो दिए पर गोल नहीं करने दिया। पूरे मैच में मोरक्को ने गोल की तरफ 13 शॉट मारे। वहीं, फ्रांस ने दूसरे हाफ में अटैकिंग अप्रोच जारी रखी और मैच में गोल की तरफ 14 शॉट मारे। दोनों टीमों के 3 ही शार्ट टारगेट पर लगे। मोरक्को ने बॉल पजेशन 62% समय अपने पास रखा। वहीं, फ्रांस ने 38% समय बॉल को रखा। मोरक्को ने 11 और फ्रांस ने 10 फाउल किए।

मैच के बाद फ्रांस के कीलियन एम्बाप्पे ने अपने दोस्त और मोरक्को के खिलाड़ी हकीम जिएच को सांत्वना दी।

मैच के बाद फ्रांस के कीलियन एम्बाप्पे ने अपने दोस्त और मोरक्को के खिलाड़ी हकीम जिएच को सांत्वना दी।

पहले हाफ में फ्रांस हावी
पहले हाफ में फ्रांस ने गेम को डोमिनेट किया। उसने 9 शॉट गोल की तरफ मारे, जबकि मोरक्को 5 ही मार सका। इनमें से फ्रांस ने एक पर गोल भी किया। पजेशन मोरक्को के पास ज्यादा थी। 58% समय बॉल को रखने के बावजूद वे बॉल को हाफ वे लाइन के आगे नहीं ले जा पाए। फ्रांस ने काउंटर अटैक कर के गोल करने का प्रयास किया। फ्रांस ने फर्स्ट हाफ में 7 फाउल किए और मोरक्को ने 3 फाउल किए।

दोनो टीमों की स्टार्टिंग इलेवन

फ्रांस (4-2-3-1): ह्यूगो लाॅरिस (गोलकीपर), जूलियस कौंडे, राफेल वराने, इब्राहिमा कोनाटे,थियो हर्नांडेज, एंटोनी ग्रीजमैन,, ऑरेलियन टॉचमनी, यूसुफ फोफाना, ओस्मान डेम्बेले, ओलिवर जीरूड और कीलियन एम्बाप्पे।

मोरक्को (5-3-1): यासीन बोनो (गोलकीपर), अशरफ हकीमी, जवाद एल यामीक, नायेफ एगुएर्ड, रोमेन सैस (कप्तान), नूस्सैर मोजरई, सोफियान अमरबात, हाकिम जिएच, एजेदीन औनाही, सौफियाने बौफाल और यूसुफ एन-नेसरी।

Share this story