लैक्मे फैशन वीक में बर्न मार्क के साथ रैंप पर उतरीं सारा अली खान

Sara Ali Khan walks the ramp with burn marks at Lakme Fashion Week

 Newspoint24/newsdesk

 

एक्ट्रेसेस के रैंप वॉक पर टिकेंगी निगाहें

Image credit: instagram/viral bhayani

एक्ट्रेसेस के रैंप वॉक पर टिकेंगी निगाहें

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस जहां भी जाती हैं महफिल अपने नाम कर लेती हैं। ऐसा ही नजारा लैक्मे फैशन वीक के दौरान देखने को मिला है। लैक्म फैशन वीक के चौथे दिन सारा अली खान, मलाइका अरोड़ा सहित तमाम बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने रैंप वॉक किया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं एक्ट्रेस की तस्वीरों में उनके दिलकश अंदाज देख फैंस दीवाने हो रहे हैं। सारा अली खान के रैंप वॉक के दौरान उनका पेट का बर्न मार्क नजर आया। यहां पर आप लैक्म फैशन वीक के दौरान एक्ट्रेसेस के रैंप वॉक की तस्वीरें देख सकते हैं।

 

सारा अली खान

Image credit: instagram/viral bhayani

सारा अली खान

सारा अली खान ने लैक्मे फैशन वीक के दौरान रैंप वॉक किया। सारा अली खान ने ग्रे कलर का लहंगा पहना हुआ था। सारा अली खान हाल ही में पेट पर जल गई थीं और रैंप वॉक के दौरान उनका बर्न मार्क साफ देखा जा सकता था। 

मलाइका अरोड़ा

Image credit: instagram/viral bhayani

मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा ने लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक के दौरान पेस्टल ग्रीन फ्लोरल लहंगा पहना था। मलाइका अरोड़ा की अदाएं देख उनके फैंस दीवाने हो गए।

रकुल प्रीत सिंह

Image credit: instagram/viral bhayani

रकुल प्रीत सिंह

रकुल प्रीत सिंह ने थाई-हाई स्लिट ब्लैक शिमरी लहंगा और व्हाइट डिजाइनर ब्लाउज पहनकर कहर ढाया। लैक्मे फैशन वीक के दौरान रकुल प्रीत छा गईं।

श्रुति हासन

Image credit: instagram/viral bhayani

श्रुति हासन

श्रुति हासन ने लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक के समय ग्रे कलर का फ्लोरल लहंगा पहना हुआ था। श्रुति हासन का दिलकश अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

फातिमा सना शेख

Image credit: instagram/viral bhayani

फातिमा सना शेख

लैक्मे फैशन वीक में फातिमा सना शेख पर्पल कलर का लहंगा पहने नजर आईं। फातिमा सना शेख के रैंप की तस्वीर पर फैंस की निगाहें टिक जाएंगी।

Share this story