रश्मिका मंदाना ने कराया बोल्ड फोटोशूट , तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'यह मेरी पसंदीदा है'
Newspoint24/newsdesk
फिल्म गुडबाय में नजर आई रश्मिका मंदाना ने अपनी लेटेस्ट बोल्ड फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्हें ब्लैक कलर की ब्रालेट और ब्लैक कलर की स्कर्ट पहने देखा जा सकता है। इसमें वह समुद्र किनारे रेत पर खड़ी है और बोल्ड पोज देती नजर आ रही है। इसमें उन्होंने मेकअप कर रखा है। उन्होंने काफी ज्वेलरी पहन रखी है। उनके बाल खुले हुए हैं। उन्होंने स्मोकी आईज कर रखे हैं और वह काफी हॉट लग रही हैं।
रश्मिका मंदाना ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'यह मेरी पसंदीदा है'
रश्मिका मंदाना ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'यह मेरी पसंदीदा है। इसे मैं 1 में से 10 अंक देती हूं। आप लोग 1 से 10 में से कितने नंबर देंगे?' इसके अलावा उन्होंने इसे कई लोगों को टैग भी किया है। उन्होंने दरअसल एक मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है।
रश्मिका मंदाना की हाल ही में फिल्म गुडबाय आई थी
रश्मिका मंदाना की हाल ही में फिल्म गुडबाय आई थी। इस फिल्म में उनके अलावा अमिताभ बच्चन की अहम भूमिका थी। वह फिल्म पुष्पा द राइज में नजर आई थी। इस फिल्म में उनके अलावा अल्लू अर्जुन की अहम भूमिका थी। इस फिल्म में उनके सामी-सामी और श्रीवल्ली गाने को काफी पसंद किया गया था।
रश्मिका मंदाना नेशनल क्रश के तौर पर भी जानी जाती हैं
रश्मिका मंदाना नेशनल क्रश के तौर पर भी जानी जाती हैं। दरअसल उनकी फैन फॉलोइंग पूरे भारत में है और उन्हें काफी लोग पसंद करते हैं। इसके चलते उन्हें नेशनल क्रश भी कहा जाता है। रश्मिका मंदाना जल्द पुष्पा द रुल फिल्म की शूटिंग करती नजर आएंगी। इस फिल्म में भी अल्लू अर्जुन प्रमुख भूमिका में है। फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपने से जुड़ी पोस्ट शेयर करती है। इसे लेकर उनके फैंस भी उत्साहित रहते है।
यह भी पढ़ें : मलाइका अरोड़ा ने फैशन इवेंट में बिखेरा जलवा , फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल