इन 5 सेक्स पोजीशन से होगा डबल फायदा, रहेंगे फिट और मिलेगा भरपूर प्लेज़र

इन 5 सेक्स पोजीशन से होगा डबल फायदा, रहेंगे फिट और मिलेगा भरपूर प्लेज़र
सेक्स करने से आपको फिट रहने में मदद मिलती है। कुछ सेक्स पोजीशन वास्तव में एक्सरसाइज का काम करते हैं। इससे आपको फिट और हेल्दी रहने में मदद मिलती है। आज के इस लेख में हम आपको ऐसे 5  सेक्स पोजीशन बताने जा रहे हैं जिससे आपकी सेक्स लाइफ अच्छी रहेगी और आप फिट भी रहेंगे -

Newspoint24/newsdesk 

 

हर व्यक्ति हेल्दी और फिट रहना चाहता है। लेकिन फिट रहने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। फिट रहने के लिए लोग जिम में घंटों बिताते हैं, फैंसी डाइट फॉलो करते हैं और  हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं। लेकिन अगर हम कहें कि एक ऐसा तरीका भी है जिसमें आपको मज़ा भी आएगा और आप फिट भी रह सकते हैं? जी हां, सेक्स करने से आपको फिट रहने में मदद मिलती है। कुछ सेक्स पोजीशन वास्तव में एक्सरसाइज का काम करते हैं। इससे आपको फिट और हेल्दी रहने में मदद मिलती है। आज के इस लेख में हम आपको ऐसे 5  सेक्स पोजीशन बताने जा रहे हैं जिससे आपकी सेक्स लाइफ अच्छी रहेगी और आप फिट भी रहेंगे -

काऊ गर्ल पोजिशन

काऊ गर्ल पोजिशन एक बेतरीन सेक्स पोजीशन है, जिसमें बट, कोर और हार्ट की मसल्स शामिल होती हैं। इस पोजीशन में महिला पार्टनर की लोअर बॉडी पर पुरुष के पैर लटके होते हैं। इसमें पोस्टीरियर शामिल होता है और एब्स और पेल्विक मसल्स भी इस पोजीशन में काम कर रहे होते हैं।

 

मिशनरी पोजिशन

मिशनरी पोजिशन को एक क्लासिक सेक्स पोजिशन माना जाता है। इसमें महिला पार्टनर नीचे लेट ती है और पुरुष पार्टनर उसके ऊपर से आता है। इस पोजीशन के लिए कोर का मजबूत होना जरूरी है। इसमें ऊपर वाला पार्टनर अधिक शक्ति का इस्तेमाल करता है, जबकि नीचे वाला साथी पीछे की ओर जोर देता है। इसमें कोर और पेल्विक मसल्स शामिल होती हैं।

स्टैंडिंग पोजिशन

स्टैंडिंग सेक्स पोजिशन काफी चैलेंजिंग होती है और इसमें एक पार्टनर को दूसरे को उठाने की जरूरत होती है। इस स्थिति में कोर, और ऊपरी पैर और बाजुओं की ताकत का इस्तेमाल किया जाता है।  इसके लिए बहुत सारी ताकत का इस्तेमाल होता है और इससे पैर की मसल्स मजबूत होती हैं।

लोटस पोजिशन

लोटस सेक्स पोजीशन में दोनों पार्टनर एक दूसरे के सामने बैठते हैं। इस पोजीशन में शरीर को स्थित रखने के लिए कोर का मजबूत होना जरूरी है। इसमें ग्लूट्स भी शामिल होते हैं और यह फिटनेस के लिए एक बेहतरीन सेक्स पोजिशन है।

ब्रिज पोजिशन

ब्रिज सेक्स पोजीशन में नीचे लेटे साथी को अपने शरीर को चारों तरफ से संतुलित करना होता है और खुद को बेड पर गिरने से रोकना होता है। खुद को सपोर्ट देने के लिए वह तकिए का इस्तेमाल भी कर सकता है। इससे बट, इनर थाई, ट्राइसेप्स और बाइसेप्स की मसल्स पर काम होता है। यह एक बेहद एडवांस्ड सेक्स पोजीशन है और इसे बहुत सावधानी से करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Share this story