3 फूड्स जो आपकी हड्डियों को बढ़ती उम्र में भी रखेगा मजबूत, एक्सपर्ट ने खोला राज

 

3 फूड्स जो आपकी हड्डियों को बढ़ती उम्र में भी रखेगा मजबूत, एक्सपर्ट ने खोला राज

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ 

मुंबई ।  क्या आपको कभी अपनी हड्डियों, पीठ के निचले हिस्से में अचानक दर्द होता है। यदि ये बार-बार होता है तो बहुत संभावना है कि आपकी हड्डियां कमजोर हो रही हैं। बढ़ती उम्र में हड्डियों में दर्द होना आम बीमारी होता है। बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। लेकिन हड्डियों को कमजोर होने से रोका जा सकता है। अगर आप हेल्दी डाइट लेते हैं तो बढ़ती उम्र में भी ये सलामत रहेंगे। हड्डियों को हेल्दी रखने के लिए अपने डाइट में कुछ स्पेशल चीजों को शामिल करके इसे ठीक रखा जा सकता है। आइए बताते हैं वो टॉप 3 फ्रूड्स जिससे बढ़ती उम्र में भी आप उछलते-कूदते रह सकते हैं। आपकी हड्डियां मजबूत रहेंगी।

सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट नमामी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर हड्डियों को मजबूत करने के लिए तीन चीजों के बारे में बताया। सबसे पहले तिल के बीज  का उन्होंने उल्लेख किया। नमामी के अनुसार तिल में फास्फोरस और कैल्शियम बहुत ज्यादा होता है। जो हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बाजार में ये आसानी से मिल जाता है। इसे किसी भी चीज में मिलाकर खाया जा सकता है।

दूसरी चीज बीन्स  हैं। बीन्स हड्डियों के अनुकूल पोषक तत्वों का पावर हाउस है। इसमें कैल्शियम और फास्फोरस होते हैं, जो हड्डियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। अपने आहार में राजमा, एडामे और बहुत कुछ शामिल कर सकते हैं।

तीसरी चीज जो उन्होंने बताया वो रागी  है। रागी कैल्शियम से भरपूर होता है जो हड्डियों के लिए बहुत ही फायदेमंद हैं। रागी भी बाजार में आसानी से मिल जाता है। रागी की रोटी, रागी का चिल्ला, पैनकेक कुछ भी बनाकर बच्चों को दे सकते हैं। बड़े भी इसका लुत्फ उठा सकते हैं। रागी उन बच्चों के लिए भी बहुत जरूरी हैं जिन्होंने मां का दूध नहीं ज्यादा पिया हो। 

इसके अलावा कई और फूड्स है जिसमें हड्डियों को स्वस्थ्य रखने वाले तत्व मौजूद होते हैं। आइए बताते हैं उसके बारे में। 

1. पालक- इसकी हरी पत्तियों में कैल्शियम का भंडार होता है। 25 प्रतिशत इसमें कैल्शियम होता है। इसके अलावा आयार और विटामिन ए प्रचुर मात्रा में मिलते हैं। यह सब्जी हड्डियों और दांतों के निर्माण में मदद कर सकती है।

2. अनानास- इस खट्टे मीठे फल में पोटेशियम की प्रचुर मात्रा पाया जाता है। जो शरीर के एसिड लोड को संतुलित करने में मदद करता है और कैल्शियम की कमी को रोकता है। यह सीधे शरीर को विटामिन डी या कैल्शियम की आपूर्ति करता है। साथ ही इसमें विटामिन ए की भरपूर मात्रा होती है।

3. केला पाचन में सहायता के अलावा, केला मैग्नीशियम का एक शानदार स्रोत है। हड्डियों और दांतों के निर्माण के लिए विटामिन महत्वपूर्ण है। हर दिन एक केला कमजोर हड्डियों को रोक सकता है।

4.  नट्स कैल्शियम के अलावा हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, नट्स में मैग्नीशियम और फास्फोरस भी होते हैं। मैग्नीशियम शरीर को कैल्शियम को अवशोषित करने और हड्डियों में रखने में मदद करता है।

 यह भी पढ़ें :   वजन कम करने से लेकर दिल की बीमारी को दूर करने तक, चेरी के ये 6 फायदे जान हैरान रह जाएंगे

Share this story